Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Priti set a record by performing seven push-ups in 15 seconds at the Poti La pass.

Bareilly News: फोटी ला दर्रे पर 15 सेकंड में सात पुशअप कर प्रीति ने बनाया रिकॉर्ड

Fri, 13 Nov 2026 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Priti set a record by performing seven push-ups in 15 seconds at the Poti La pass.
बरेली। मैं अकेला ही चला जानिब-ए-मंजिल मगर, लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मजरूह सुल्तानपुरी के शेर को शहर की प्रीति सिंह ने सच कर दिया। दूसरी गर्भावस्था के बाद फिट और स्वस्थ रहने की दृढ़ इच्छाशक्ति और फिर परिजन के सहयोग से उन्होंने फोटी ला दर्रे पर (समुद्र तल से 18,124 फुट ऊंचाई) 15 सेकंड में सात पुशअप करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पंजाब की मूल निवासी प्रीति सिंह वर्तमान में बरेली कैंट क्षेत्र में रहती हैं। 37 वर्षीय प्रीति की ऊंचाई पांच फुट चार इंच है। पति कर्नल गुरुसिमरन दीप सिंह भारतीय सेना में सेवारत हैं। प्रीति सिंह ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, सहज सिंह (11) और सहर सिंह (6)। सहर के जन्म के बाद उन्होंने फिट और स्वस्थ रहने का प्रण किया। प्रण के प्रति ललक, ईमानदारी और परिवार के साथ ने उनको फिटनेस एवं न्यूट्रिशन कोच बना दिया। अब वह ऑनलाइन माध्यम से लोगों को स्वस्थ और फिट रहने के गुर सिखा रही हैं। संवाद
विज्ञापन

संतुलित दिनचर्या से मिली उपलब्धि
उन्होंने बताया कि वह पति और बेटियों के साथ लेह-लद्दाख घूमने गई थीं। वहां 21 अक्तूबर 2026 को परिवार, सैन्यकर्मी और एक मित्र की मौजूदगी में फोटी ला दर्रे पर 15 सेकंड में सात पुशअप किए। इसके बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी गवाही दी। अब वह दुनिया के ऊंचे पर्वतीय दर्रों में छठे स्थान पर दर्ज दर्रे पर रिकॉर्ड हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, ऊंचाई पर मानसिक और शारीरिक दृढ़ता की जरूरत होती है, जो मुझे अपनी संतुलित दिनचर्या से मिली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार और दिनचर्या में साधें संतुलन
प्रीति ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर महिलाएं, उनमें भी गर्भवतियां। जरूरी है कि वे रोजाना कम-से-कम एक घंटे व्यायाम और खानपान में पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक विटामिन शामिल करें। जंकफूड और मिलावटी पदार्थों का सेवन न करें। परिजन के साथ समय बिताएं। बच्चों के साथ पैदल सैर पर निकलें या गतिविधियों में शामिल हों। कहा, मैं खुद इसका पालन करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed