{"_id":"670876af60310f0ad70f9977","slug":"prisoner-serving-sentence-in-murder-case-escapes-from-central-jail-bareilly-news-c-4-bly1015-499153-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी सेंट्रल जेल से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी सेंट्रल जेल से भागा
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल जेल परिसर के बाहर स्थित कृषि फार्म पर काम करने गया एक कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। वह हत्या के मामले में सजायाफ्ता है।
फतेहगंज पूर्वी के खनी नवादा गांव निवासी हरपाल (46) को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। पिछले साल जुलाई में सजा होने के बाद उसे इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल जेल में रखा गया था। तब से वह जेल में अन्य कैदियों के साथ रह रहा था। जेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कुछ कैदियों को जेल परिसर के बाहर बने फार्म हाउस पर खेती करने भेजा था। जेल वार्डर उन्हें लेकर आए थे।
वहां खेत की ट्रैक्टर से जोताई हो रही थी। बताते हैं कि शाम पौने पांच बजे ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ जोताई में उसकी मदद कर रहा हरपाल ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया। काफी देर तक जेलकर्मी अंदरखाने ही उसकी तलाश करते रहे। पता न चलने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम को जानकारी दी गई। उन्होंने इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया। पुलिस की कई टीमें हरपाल की तलाश में लगी हैं। मदद के लिए जेल का स्टाफ भी साथ लगाया गया है। पुलिस उसके घर भी दबिश देने गई है। जेल के अधिकारी लापरवाही के लिए जिम्मेदार स्टाफ पर कार्रवाई की रूपरेखा बना रहे हैं।
हरपाल नाम का सजायाफ्ता कैदी सेंट्रल जेल के फार्म हाउस से गच्चा देकर फरार हो गया है। जेल के सुरक्षाकर्मी ही उस वक्त मौके पर थे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो