फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prisoner absconded from agricultural farm of Bareilly Central Jail

Bareilly News: सेंट्रल जेल के कृषि फार्म से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस; हत्या में हुई है उम्रकैद

Thu, 10 Oct 2024 08:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 08:12 PM IST
सार

बरेली में सजायाफ्ता कैदी हरपाल सेंट्रल जेल के कृषि फार्म से फरार हो गया। उसे कैदियों के साथ जेल के बाहरी हिस्से में बने फार्म हाउस में लाया गया था। वह जोताई कर रहे ट्रैक्टर चालक की मदद में लगाया गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Prisoner absconded from agricultural farm of Bareilly Central Jail
कैदी हरपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली सेंट्रल जेल के कृषि फार्म में ट्रैक्टर से कूदकर एक कैदी सुरक्षा कर्मियों को गच्चा देकर फरार हो गया। जेलकर्मियों से लेकर पुलिस तक उसकी तलाश में जुट गई है। हरपाल नाम का कैदी हत्या के मामले में सजायाफ्ता है।

विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी के खनी नवादा गांव निवासी हरपाल (46) पुत्र तिलकराम को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। पिछली साल जुलाई माह में सजा होने के बाद उसे इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल जेल में रखा गया था। तब से वह जेल में अन्य कैदियों के साथ रह रहा था। 
विज्ञापन


जेल के बाहर है फार्म हाउस 
जेल प्रशासन ने रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी कुछ कैदियों को जेल के बाहरी हिस्से में बने फार्म हाउस में खेती करने भेजा था। जेल वार्डर इन्हें लेकर आए थे। यहां खेत की ट्रैक्टर से जोताई हो रही थी। बताते हैं कि शाम पौने पांच बजे करीब ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ जोताई में उसकी मदद कर रहा हरपाल सुरक्षाकर्मियों को गच्चा देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे लापता देखकर जेल कर्मियों के होश उड़ गए। काफी देर तक अंदरखाने ही वह उसकी तलाश करते रहे। पता न चलने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अविनाश गौतम को जानकारी दी गई। उन्होंने इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को इस बारे में बताया। 

कई टीमें तलाश में जुटी 
पुलिस की कई टीम हरपाल की तलाश में लगी हैं। मदद के लिए जेल का स्टाफ भी साथ लगाया गया है। पुलिस उसके घर भी दबिश देने गई है। जेल प्रशासन के अधिकारी लापरवाही के लिए जिम्मेदार स्टाफ पर कार्रवाई की रूपरेखा बना रहे हैं।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हरपाल नाम का सजायाफ्ता कैदी सेंट्रल जेल के फार्म हाउस से गच्चा देकर फरार हो गया है। जेल प्रशासन के सुरक्षाकर्मी ही उस वक्त मौके पर थे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed