फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Principal of government ITI dies in accident

Bareilly News: सरकारी आवास की दीवार से टकराई कार, हादसे में आईटीआई प्रधानाचार्य की मौत

Fri, 24 May 2024 10:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 May 2024 10:48 AM IST
सार

बरेली के सीबीगंज में राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य की हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात वह महानगर से लौटकर आए थे। इसी दौरान उनकी कार अपने ही आवास से टकरा गई थी। 

विज्ञापन
Principal of government ITI dies in accident
प्रधानाचार्य शिव रामकृष्ण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य की कार उनके सरकारी आवास की दीवार से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की रात करीब पौने बारह बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आवासीय परिसर में हुई। प्रधानाचार्य शिव रामकृष्ण (52 ) ने आठ माह पूर्व बाराबंकी से यहां स्थानांतरण लेकर आईटीआई सीबीगंज में पदभार ग्रहण किया था। वह अपनी कार लेकर महानगर से काम निपटाकर वापस आवास पर आ रहे थे। 

विज्ञापन

फट गए थे कार के सभी एयरबैग 
वह जैसे ही अपने आवास के पास पहुंचे, उनकी कार अनियंत्रित होकर परिसर की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सभी एयरबैग फट गए। घटना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। 

उनके परिवार में पत्नी के अलावा उनकी एक बेटी है जो एमडी कर रही है जबकि बेटा बीटेक कर रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी तो वह बरेली को चल दिए हैं। शिव रामकृष्ण की पत्नी लखनऊ में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में अध्यापिका हैं। लखनऊ में ही उनका आवास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed