{"_id":"6930a666a66cd6644a0bf12f","slug":"prince-of-tilak-inter-college-tops-in-tricycle-competition-bareilly-news-c-4-vns1074-779160-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्राईसाइकिल स्पर्धा में तिलक इंटर कॉलेज के प्रिंस अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्राईसाइकिल स्पर्धा में तिलक इंटर कॉलेज के प्रिंस अव्वल
विज्ञापन
बरेली। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुधवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय दिव्यांग समेकित खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके बालक वर्ग की ट्राईसाइकिल स्पर्धा में प्रिंस गुप्ता (तिलक इंटर कॉलेज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की कुर्सी रेस में लक्ष्मी (राजकीय हाई स्कूल, औरंगाबाद फरीदपुर) ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कुर्सी रेस में मोहित (तिलक इंटर कॉलेज) अव्वल रहे। कार्यक्रम में 29 दिव्यांग छात्रों, 26 शिक्षक व अभिभावकों ने भाग लिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्यायाम शिक्षक नईम अहमद ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद मुन्ने अली, डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) वीरेंद्र गंगवार, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय और उप प्रधानाचार्य कुसुमलता ने किया। संवाद