{"_id":"682a4eea76ae4b6043005de0","slug":"priest-sent-to-jail-for-raping-a-rishikesh-student-bareilly-news-c-4-lko1064-643394-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ऋषिकेश की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुजारी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ऋषिकेश की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुजारी को भेजा जेल
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के धर्मस्थल में ऋषिकेश की किशोरी (नवीं की छात्रा) को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी कथित पुजारी रामकिशन को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने किशोरी से संबंधों की बात स्वीकार की लेकिन दुष्कर्म से इन्कार किया।
ऋषिकेश निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने चार दिन पहले बदायूं रोड स्थित धर्मस्थल के कथित पुजारी युवक रामकिशन पर दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई थी। किशोरी के बयान शनिवार को कोर्ट में दर्ज कराए गए। रविवार को किशोरी के बयान की प्रति विवेचक को मिली जिसमें उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म की बात स्वीकार की। कथित पुजारी रामकिशन को पुलिस ने पहले से ही हिरासत में ले रखा था। कैंट पुलिस ने लिखापढ़ी करके रविवार को पुजारी को जेल भेज दिया। रामकिशन ने स्वीकार किया कि लंबे समय तक ऋषिकेश में रहने के दौरान उसके किशोरी से संबंध हो गए थे। ब्यूरो
-- -
दूसरी किशोरी के बयान पर भी नजर
- रिपोर्ट कराने वाली किशोरी के साथ आई उसकी 13 साल की भांजी भी बरेली के इस धर्मस्थल में रुकी थी। वह अपनी मौसी का मोबाइल लेकर निकल गई तो उसके पिता ने अपनी साली के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज करा दी। वहां की पुलिस ने इस किशोरी को फरीदाबाद से खोज लिया। उसके वहीं बयान कराए गए हैं। कैंट थाने के इंस्पेक्टर क्राइम शैलेंद्र कुमार वहां के विवेचक के संपर्क में हैं। अगर दूसरी किशोरी ने बी इस पुजारी युवक के खिलाफ कोई बयान दिया तो इस पर कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
-- -
कोर्ट में भी किशोरी अपने बयान पर कायम रही जो उसने पुलिस को दिए थे। कोर्ट से प्रति मिलने के बाद आरोपी रामकिशन को नाबालिग से दुष्कर्म की धारा में जेल भेज दिया गया। - आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम