{"_id":"6722aad2c20ed6ccdf03ee94","slug":"prices-of-hair-toys-and-batash-increased-custard-apple-crossed-100-bareilly-news-c-4-lko1064-512293-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खील, खिलौने, बताशे की कीमतें बढ़ीं, शरीफा सौ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खील, खिलौने, बताशे की कीमतें बढ़ीं, शरीफा सौ के पार
विज्ञापन
बरेली। दिवाली से पहले ही कई पूजन सामग्री की कीमतों के भाव बढ़ गए हैं। खील, खिलौने, बताशा, झाडू और पान के पत्तों समेत फलों की खरीदारी के लिए लोगों को जेब ढीली करनी पड़ी। इस समय शरीफा 100-150 रुपये किलो तक बिका। वहीं, वाहन बाजार भी गुलजार रहा। नई बुकिंग के साथ बुक वाहनों की डिलीवरी जारी रही।
पंच दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस के साथ हुई। बाजार में विभिन्न सेक्टर में करीब हजार करोड़ से ज्यादा कारोबार हुआ। पहले दिन भीड़भाड़ के चलते पूर्व में बुक वाहनों की डिलीवरी के लिए जो नहीं पहुंच सके वे बुधवार को संबंधित शोरूम पहुंचे। जिले में करीब तीन सौ वाहनों की डिलीवरी और इतनी ही तादाद में नई बुकिंग का अनुमान वाहन कारोबारियों ने जताई है। वहीं, पूजन सामग्री की खरीद के लिए बुधवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में कतार रही। श्यामगंज, कोहाड़ापीर, आलमगिरीगंज बाजार में सुबह से शाम तक जाम जैसे हालत बने रहे।
किराना सामग्री के साथ परंपरानुसार पूजन सामग्री की जमकर बिक्री हुई। कतार देखते हुए विक्रेताओं ने भी कीमतें बढ़ा दीं। दस रुपये में पान के सात पत्तों के बजाय पांच दिए। 60-70 रुपये प्रतिकिलो खील, खिलौने, बताशा 80-90 रुपये बिका। 50 रुपये की झाडू 80-90 रुपये में बिकी।
विज्ञापन
डेढ़ गुना बढ़ गए शरीफा के दाम, सेब भी सौ के पार
दिवाली पर परंपरानुसार फल शरीफा का पूजन होता है। इसे सीताफल भी कहते हैं। मान्यता है कि शरीफा फल मां लक्ष्मी को प्रिय है। लिहाजा, इसके पूजन के दौरान शरीफ का प्रयोग मंगलकारी माना जाता है। सामान्य दिनों में 50-60 रुपये प्रति किलो बिकने वाला शरीफा बुधवार को 90 से 110 रुपये पर बिका। 70-80 रुपये प्रति किलो बिक रहा सेब भी सौ, 120 रुपये बिका।
आतिशबाजी का बाजार पहुंचा दस करोड़ के पार
शहर के आठ स्थान समेत जिले के 48 स्थानों पर सजे अस्थायी पटाखा बाजार में बुधवार को खासी रौनक रही। सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए लोग पहुंचते रहे। बरेली पटाखा संगठन के अध्यक्ष कृष्णदेव सूद के मुताबिक दो दिन में ही करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार का अनुमान है। बृहस्पतिवार को भी पटाखा बाजार जोरों पर होगा। अमर उजाला ब्यूरो