फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prices of dry fruits and nuts increased before Holi in Bareilly

महंगाई: त्योहारी सीजन में मेवा और फलों के बढ़े दाम, खाद्य तेलों की कीमत में हो सकता है इजाफा

Mon, 03 Mar 2025 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

होली से पहले महंगाई का असर दिखने लगा है। बरेली के बाजार में किशमिश, चिरौंजी, काली मिर्च, सेब, अंगूर, संतरा और पाम ऑयल के भाव बढ़ गए हैं। खाद्य तेलों की कीमत में भी इजाफा हो सकता है। 

विज्ञापन
Prices of dry fruits and nuts increased before Holi in Bareilly
किराना की दुकान पर ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ एक बार फिर बाजार में पकवान बनाने वाले सामान और अन्य चीजों पर महंगाई का असर दिखने लगा है। मेवे समेत फलों के दाम बढ़ने लगे हैं। पाम ऑयल की कीमत में बढ़त से आने वाले दिनों में अन्य खाद्य तेलों की कीमत भी बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन


श्यामगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने बताया कि पिछले महीने तक 138 रुपये प्रति किलो बिक रहा पाम ऑयल अब थोक में 148 रुपये किलो हो गया है। फुटकर बाजार में इसकी कीमत 160 रुपये पहुंच गई है। पाम ऑयल से बनने वाले घी की कीमत भी बढ़कर 170 रुपये हो गई है, जो 160 रुपये प्रति किलो था। ज्यादातर खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्टरियां, कारोबारी पाम ऑयल का ही प्रयोग करते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बदायूं के श्रवण कुमार: बेटों ने मां को कांवड़ में बैठाकर कराई चारधाम यात्रा, एक साल पैदल चले, अयोध्या भी गए
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस तेल से बनने वाले उत्पादों की कीमत में भी आगामी दिनों में बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके अलावा सोयाबीन ऑयल प्रति किलो थोक में 142 रुपये, सनफ्लॉवर ऑयल 144 रुपये और कॉटन रिफाइंड ऑयल 145 रुपये में है। फुटकर में इन सबकी कीमत 160 रुपये ही है। वहीं, विदेश से आयात होने वाले उत्पादों पर  टैरिफ लगने की चर्चा है। उसके बाद से कीमत में और बढ़ोतरी हो सकती है।

14 सौ रुपये किलो मखाना और दो हजार के पार चिरौंजी
परसाखेड़ा फूड प्रोसेसिंग फर्म संचालक केके चंदानी ने बताया कि पहले किशमिश 210 रुपये किलो मिल रही थी। अब यह 260 रुपये में पहुंच गई है। काली मिर्च 650 रुपये से बढ़कर सात सौ रुपये में जा पहुंची है। मखाना 12 रुपये प्रति किलो था, जो अब 14 से 15 सौ रुपये में मिल रहा है। चिरौंजी के भाव दो हजार के पार हो गए हैं। कहा कि चिरौंजी का आयात छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से होता है।

सेब 150 और अंगूर बिक रहा है 120 रुपये प्रति किलो
डेलापीर फल मंडी और फुटकर बाजार की कीमत में 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक का अंतर है। कारोबारियों का कहना है कि रमजान में फलों की मांग बढ़ती है। इसलिए मंडी में ही कीमत बढ़ी है। इसका असर फुटकर भी पड़ेगा। बीते माह सौ रुपये प्रति किलो सेब अब 150 रुपये और अंगूर 80 रुपये से 100 और 120 रुपये तक पहुंच गया है। संतरे का भाव 60 रुपये से बढ़कर 80 और सौ रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed