Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pressure is low, thirsty taps somewhere, the throats of two lakh people are drying up

Bareilly News: प्रेशर कम कहीं प्यासे नल, दो लाख लोगों का सूख रहा हलक

Wed, 29 May 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Pressure is low, thirsty taps somewhere, the throats of two lakh people are drying up
बरेली। भीषण गर्मी में शहर के 40 हजार परिवार (दो लाख से अधिक लोग) जल संकट से जूझ रहे हैं। कहीं पानी का प्रेशर कम है तो कहीं आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। कुछ इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। आम जनता की शिकायतों को जिम्मेदार नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 60 के गंगापुर, मिसरीपुर, नागपंचमी मेला ग्राउंड, वार्ड 17 के कृष्णा नगर फेस-2 में गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। समाधान की बात दरकिनार, अफसर इस तरह की शिकायतों से ही इन्कार कर रहे हैं। वनखंडीनाथ मंदिर के सुरेश राठौर के मुताबिक पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा है। वहीं, जलकल के एक्सईएन को इसकी जानकारी ही नहीं है। नवादा शेखान और कटरा चांद खां में ट्यूबवेल खराब होने से सात माह से पानी की आपूर्ति ठप है। सूफी टोला के शेर खां स्कूल के पास भी सात माह से पानी की आपूर्ति ठप है। यहां की लाइन को दूसरी लाइन जोड़ा गया पर समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुराने शहर के घेर जाफर खां, मीरा की पैठ, बजरिया इनायतगंज, कांकर टोला, मुन्ना खां की नीम, रबड़ी टोला, हजियापुर, नए शहर के बिहारीपुर, सिविल लाइंस, कुतुबखाना, कुमार टॉकीज, किला के स्वालेनगर, जखीरा, डोमनी वाली मस्जिद के पास, कोहाड़ापीर, शाहबाद, भूड़, बानखाना, इज्जतनगर के मुंशीनगर, परवाना नगर, बिहारकला में प्रेशर की कमी के कारण पानी की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं आंदोलित हुईं तो लाइन को दूसरी जगह से जोड़ दिया गया, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं मिली। शिकायत के बाद भी मामले का समाधान नहीं हो रहा है। - मोहसिन खान


जलकल विभाग से कई बार शिकायत के बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा है। कभी गंदा पानी आता है तो कभी पानी आता ही नहीं है। लोग परेशान हो रहे हैं। - ताहिर हुसैन

दो दिनों से गंदा पानी आ रहा है। कोई हमारी शिकायत सुनने के लिए तैयार नहीं। जनता की परेशानी से सरकारी महकमे को कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। - काकेश कुशवाह

घर में खाना बनाने से लेकर पीने के पानी तक की समस्या है। अधिकारियों के मुताबिक कहीं गंदा पानी नहीं आ रहा है। पानी ले जाकर उनको दिखाना जरूरी है। - ज्ञानेश शाक्य

वर्जन
पानी की सप्लाई सुचारु है, कई जगह प्रेशर की कमी है। गंदे पानी की अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसा है तो लोग फोन कर सीधे मुझसे शिकायत करें, तत्काल निस्तारण होगा। - सिद्धार्थ कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed