फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prepare to send Shops free offer to proposal

दुकानें फ्री होल्ड करने को प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी

Fri, 22 Dec 2017 02:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 Dec 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
अयूब खां चौराहे से नावल्टी के बीच 10 एकड़ बेशकीमती जमीन पर प्रसाद फैमिली के कथित अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 35 दुकानदारों ने प्रशासन को दुकानों को फ्री होल्ड करने के लिए आवेदन दे रखा है। डीएम राघवेेंद्र विक्रम सिंह ने उनके प्रस्तावों का रिकार्ड एडीएम (वित्त एवं राजस्व) जगतपाल सिंह से मांगा है। रिकार्ड देखने के बाद दुकानों को फ्री होल्ड कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

सरकारी नजूल संख्या 108 मकरंदपुर सरकार की बेशकीमती जमीन को फ्री होल्ड कराने को लेकर प्रशासन बेहद संजीदा है। नगर निगम में यह जमीन 54, 55 और 56 सिविल लाइंस नाम से जानी जाती है। शहर के बीचोबीच इस 10 एकड़ जमीन पर प्रसाद टाकीज, गिरीश प्रसाद मेमोरियल स्कूल के अलावा 156 दुकानें बनी हैं। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक 18 अक्तूबर 1901 को यह जमीन प्रसाद फैमिली के पंडित हेतराम और पंडित द्वारिका प्रसाद को 80 रुपये सालाना कि राए पर तामियाद पट्टे पर मिली थी। नजूल संपत्ति रजिस्टर में भी यह जमीन दर्ज है जबकि दुकानदार प्रसाद फैमिली के वारिसों को किराया दे रहे हैं। डीएम का कहना है कि प्रसाद फैमिली के पट्टे की मियाद खत्म हो गई है। नए तरीके से कार्रवाई शुरू होने के बाद दुकानदार फिर से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से दुकानों को फ्री होल्ड कराने को पैरवी करनी शुरू कर दी है। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि दुकानदार फ्री होल्ड के लिए आवेदन करते हैं तो उनका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed