फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations for Panchal Mahotsav intensified, outline decided

Bareilly News: पांचाल महोत्सव की तैयारियां तेज, तय हुई रूपरेखा

Thu, 15 Jan 2026 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Panchal Mahotsav intensified, outline decided
महाभारत काल के वैभव को बताएगा तीन दिवसीय महोत्सव
विज्ञापन


आंवला। रामनगर के श्री अहिच्छत्र पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर पांचाल महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय हो गई है। कलाकारों को बुलाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से संस्कृति विभाग से बातचीत चल रही है।
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में पहली बार वर्ष 2025 में महोत्सव हुआ था। इस बार आयोजक बड़े स्तर पर कार्यक्रम करने की तैयारी में हैं। बुधवार को पांचाल महोत्सव समिति अहिच्छत्र के अध्यक्ष यशवंत सिंह और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह अभिमन्यु ने आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रदर्शनी के माध्यम से क्षेत्र में महाभारत काल की प्राचीन धरोहरों और संस्कृतियों को दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम व महाभारत कालीन प्रसंगों पर नाट्यों का प्रस्तुतीकरण होगा। महोत्सव समिति के सदस्य वेदप्रकाश यादव, आशुतोष अग्रवाल, मीना मौर्य, उषा सतीजा आदि मौजूद रहे। जोड़--
विज्ञापन


कलाकारों को नामित करने को डीएम ने डाॅयरेक्टर को लिखा पत्र

बरेली। पांचाल महोत्सव के आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों के संबंध में डीएम अविनाश सिंह ने संस्कृति निदेशालय लखनऊ के डॉयरेक्टर को पत्र लिखा है। डॉयरेक्टर से महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जैसे भजन-गायन के लिए संस्कृति विभाग के स्तर से कलाकारों काे नामित करने आग्रह किया है। कलाकारों के ठहरने और जनपाल की व्यवस्था जिला स्तर पर प्रशासन की तरफ से रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्धारित कार्यक्रम
16 जनवरी : सुबह 7:30 बजे समरसता हवन, 11 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन, 11:30 बजे से युवा सम्मेलन होगा। दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। शाम छह बजे से अन्य कार्यक्रम देर रात तक चलेंगे।
17 जनवरी : सुबह 7:30 बजे समरसता हवन, 10 बजे से परिक्रमा शोभायात्रा, दोपहर में एक बजे से मातृ शक्ति सम्मेलन, शाम चार बजे गो-पालकों का सम्मान और फिर पांच बजे से कवि सम्मेलन शुरू होगा।

18 जनवरी : सुबह 7:30 समरसता हवन, सुबह 11 बजे से सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण और दोपहर 12 बजे से हिंदू सम्मेलन के बाद दो बजे खिचड़ी सहभोज के साथ कार्यक्रम समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed