{"_id":"669713240d61b9cfc10a5417","slug":"preparations-for-kavad-yatra-incomplete-responsibility-handed-over-to-departments-bareilly-news-c-123-1-sbly1001-122451-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कावड़ यात्रा की तैयारी अधूरी, विभागों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कावड़ यात्रा की तैयारी अधूरी, विभागों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने कावड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक की। कहा कि अधिकारी अपना मोबाइल ऑन रखें। कांवड़ियों की आसानी के लिए कावड़ मार्ग पर जगह-जगह सुविधाओं के लिए संकेतक लगवाएं।
कलेक्ट्रेट में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में डीएम ने कहा कि कावड़ मार्ग पर मदिरा व मास की दुकानें बंद रहेंगी। ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी व शहरी क्षेत्र में संबंधित नगर निकाय साफ सफाई, बिजली व्यवस्था कराएं। कांवड़ मार्ग में जहां आवश्यकता हो, वहां उसको प्राथमिकता पर ठीक कराया जाए।
भंडारा करने से पहले इसकी पूर्व अनुमति लेनी होगी। खाद्य सामग्री को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी समय-समय पर चेक करें। कांवड़ मार्ग पर मोबाइल टॉयलेट, स्वास्थ्य कैंप, खोया पाया केंद्र, स्वच्छ जलापूर्ति आदि व्यवस्थाओं के लिए जगह-जगह संकेतक लगाए जाएं। कावड़ यात्रा के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टिगत वॉच टावर व सीसी कैमरे भी लगाए जाए। नाव व स्टीमर की व्यवस्था भी की जाएगी। कंट्रोल रूम बदायूं का नंबर 05832-266979 का भी प्रचार करें।
विज्ञापन
एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि 17 जुलाई को मोहर्रम है। ताजिए की अधिकतम ऊचाईं 12 फीट तक हो सकती है। एडीएम प्रशासन रेनू सिंह ने बताया कि कछला गंगा घाट के अतिरिक्त जनपद के चार अन्य स्थानों पर कांवड़िए जल भरकर जलाभिषेक ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन चार स्थानों में थाना कादरचौक के जोरी नगला घाट, थाना उसहैत के भुंडी घाट, अटेना घाट व थाना ज़रीफनगर के साधू मढ़ी घाट हैं। संवाद