फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparations begin .. Traffic will start running on satellite flyover from April

तैयारी शुरू.. सेटेलाइट फ्लाईओवर पर अप्रैल से दौड़ने लगेगा ट्रैफिक

Sun, 21 Feb 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin .. Traffic will start running on satellite flyover from April
सेटेलाइट फ्लाईओवर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा पुल के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को हटाने का काम

विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाकर उस पर ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि अप्रैल से फ्लाईओवर चालू कर दिया जाएगा। यहां लगाने के लिए मोनोपोल तैयार हो गए हैं जो मार्च के पहले सप्ताह से ही लगने लगेंगे। मोनोपोल लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
सेटेलाइट पर 26 करोड़ के ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को मार्च में पूरा होना था मगर लॉकडाउन समेत अन्य दिक्कतों की वजह से अब इस परियोजना को हर हाल में अप्रैल तक पूरा करने की तैयारी है। सेटेलाइट ओवरब्रिज का ईसाइयों की पुलिया और कैंट की तरफ का काफ ी काम पूरा हो गया है। यहां रैंप भी तैयार हो चुका है। बस सड़क पर तारकोल का काम होना बाकी है। तारकोल का काम तभी हो सकता है, जब हाईटेंशन लाइन का स्थानांतरण हो जाए। चौराहे के ऊपर से ही बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसे पुल के ऊपर करीब 10 मीटर और ऊंचाई तक ले जाना है। हाईटेंशन लाइन को जब तक ऊंचा नहीं किया जाएगा, ओवरब्रिज से ट्रैफि क नहीं निकाला जा सकता है।
विज्ञापन

सेतु निगम डीपीएम वीके सेन ने बताया कि सेतु निगम यहां 95 प्रतिशत से अधिक पूरा कर चुका है। अब यहां बिजली विभाग का काम बचा है। बिजली विभाग ने मोनोपोल लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। मार्च के पहले सप्ताह से ही मोनोपोल लगने शुरू हो जाएंगे और अप्रैल से यहां ट्रैफिक का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed