{"_id":"6150cc348ebc3efd5e1a0859","slug":"preparations-begin-on-urs-e-razvi-s-islamia-ground-bareilly-news-bly460897352","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स-ए-रजवी की इस्लामिया ग्राउंड पर तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स-ए-रजवी की इस्लामिया ग्राउंड पर तैयारियां शुरू
विज्ञापन
दरगाह ए आला हजरत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने शुरू की साफ-सफाई, दरगाह के रास्तों पर भी काम शुरू
विज्ञापन
बरेली। उर्स-ए-रजवी की इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर तैयारियां शुरू हो गई है। नगर निगम की टीम ने रविवार को यहां साफ-सफाई शुरू कर दी। आला हजरत दरगाह जाने वाले रास्ते को भी दुरुस्त किया जाएगा।
आला हजरत का तीन रोजा उर्स दो अक्तूबर को शुरू होगा। इस बार भी उर्स की तकरीब इस्लामिया ग्राउंड पर अदा की जाएंगी जिसके लिए उर्स स्थल पर पंडाल और मंच बनाए जाएंगे। उर्स में आने वाले जायरीन के लिए वजूखाना और शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग को भी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है।
नगर निगम की टीम ने साफ सफाई और मैदान के गड्ढों में मिट्टी भरने का काम शुरू कर दिया है। पानी सप्लाई की भी व्यवस्था की जा रही है। कॉलेज के मुख्य द्वार से लेकर पंडाल तक रास्ते को दुरुस्त किया जा रहा है। दरगाह की गलियों में भी नालियों की सफाई की जा रही है। दरगाह के रास्ते पर गड्ढे भरने के साथ पथ प्रकाश व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है।