{"_id":"65869a768e8dcd048a09d100","slug":"preparation-to-widen-nath-corridor-roads-by-july-2024-in-bareilly-2023-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाथ कॉरिडोर की सड़कों का चौड़ीकरण जुलाई 2024 तक कराने की तैयारी, फरवरी से शुरू हो जाएंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाथ कॉरिडोर की सड़कों का चौड़ीकरण जुलाई 2024 तक कराने की तैयारी, फरवरी से शुरू हो जाएंगे काम
Sat, 23 Dec 2023 02:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:00 PM IST
सार
बरेली के सात शिव मंदिरों को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री के सामने नाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने किया था। मुख्यमंत्री के सहमत होने के बाद इसे हरी झंडी मिली है।
विज्ञापन
नाथ कॉरिडोर का मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर कोई बाधा नहीं आई तो बरेली के नाथ कॉरिडोर की सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण जुलाई 2024 तक हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर तैयार कर लिए हैं। दो दिन में विभागीय साइट पर टेंडर अपलोड हो जाएंगे और जनवरी में खुलेंगे। फरवरी में काम शुरू हो जाएंगे। शहर के सात शिव मंदिरों को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री के सामने नाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सहमत होने के बाद इसे हरी झंडी मिली है। लोक निर्माण विभाग ने सर्वेक्षण के बाद एस्टीमेट तैयार किए थे जिसे व्यय वित्त समिति की मंजूरी लखनऊ से मिल गई है। इसके साथ ही टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अधीक्षण अभियंता अभिनेष कुमार ने बताया कि कार्य को नए वर्ष में छह महीने में पूरा कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
इन मार्गों को संवारने का बजट स्वीकृत
- बनखंडीनाथ मंदिर से पशुपतिनाथ मंदिर तक- 534.50
- धूपेश्वर नाथ मंदिर से स्टेशन रोड पुलिस चौकी- 555.00
- मढ़ीनाथ मंदिर से सिटी श्मशान भूमि - 173.80
- चौरासी घंटा मंदिर से मढ़ीनाथ मंदिर - 141.50
- किला क्रॉसिंग से अलखनाथ मंदिर - 400.80
- कुदेशिया क्रॉसिंग से हॉटमैन ब्रिज - 269.70
- धर्मकांटा चौराहा से डेलापीर चौराहा- 243.00
- 100 फुटा रोड से पीलीभीत बाईपास मार्ग - 196.70
- सुभाषनगर पुलिया से रेलवे कॉलोनी से तपेश्वर नाथ मंदिर तक- 490.50
- कुदेशिया क्रॉसिंग से त्रिवटीनाथ मंदिर से धर्मकांटा चौराहा तक- 312.90
- हॉटमैन ब्रिज से रामलीला मैदान- 301.90
(लागत लाख रुपये में)