फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparation to shift satellite bus stand to Izzatnagar

Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डा को इज्जतनगर में शिफ्ट करने की तैयारी

Tue, 08 Oct 2024 06:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Preparation to shift satellite bus stand to Izzatnagar
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे से संचालित होने वाली बसों को जल्द ही इज्जतनगर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इज्जतनगर में रोडवेज बस अड्डे के भवन निर्माण का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। अब यहां बसों के लिए प्लेटफार्म बनाने के साथ फिनिशिंग के कुछ ही बचे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी तक उत्तराखंड, दिल्ली, लखनऊ, पीलीभीत, फर्रुखाबाद आदि मार्गों की बसों का संचालन यहां से होने लगेगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर में केंद्रीय कारागार की 2.285 हेक्टेयर भूमि पर 16.72 करोड़ की लागत से बस अड्डा का निर्माण का काम यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन करा रहा है। कवायद पूरी होने के बाद शहर की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

सेटेलाइट बस अड्डा पर रोजाना औसतन 360 और पुराना बस अड्डा पर करीब 300 बसों का आगमन होता है। इधर, सेटेलाइट बस अड्डा को पीपीपी मॉडल पर कॉम्पलेक्स के रूप में विकसित करने की तैयारी है। बसों का संचालन बंद होने के बाद यहां काम भी शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ, देहरादून, हल्द्वानी, टनकपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, कानपुर, दिल्ली आदि मार्गों की बसों का संचालन फिलहाल सेटेलाइट बस अड्डे से किया जा रहा है। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि इज्जतनगर बस अड्डा का काम लगभग पूरा हो चुका है। रंग-रोगन का काम पूरा होने के बाद यहां से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संवाद

--------
पुराना बस अड्डा पर प्रस्तावित है ई-बस चार्जिंग स्टेशन
पुराना रोडवेज बस अड्डा पर ई-बस चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावित है। बरेली रीजन को पहले चरण में 50 ई-बसें मिलेंगी। इन ई-बसों को 250 किमी तक दूरी वाले जिलों के लिए संचालित किया जाएगा। बदायूं और बरेली में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। पीपीपी मॉडल पर सेटेलाइट बस अड्डे का काम पूरा होने के बाद बदायूं, कासगंज, एटा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ रूट की बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed