फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Preparation to get drunk on Diwali

दिवाली को मदहोश करने की तैयारी

Mon, 19 Oct 2020 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Preparation to get drunk on Diwali
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

संजयनगर और जाटवपुरा में पकड़े गए नकली शराब बनाने के चार कारखाने
विज्ञापन

अल्कोहल मीटर के साथ बड़े पैमाने पर स्प्रिट, लेबल और क्यूआर कोड बरामद

बरेली। हर बार की तरह शराब माफिया इस बार भी दिवाली से पहले और बाद में त्योहारों के लंबे सिलसिले के बीच सक्रिय हो गए हैं। रविवार को आबकारी विभाग ने संजयनगर और जाटवपुरा में चार ठिकानों पर छापे मारकर नकली शराब बनाने के अवैध कारखाने पकड़े। यहां से भारी तादाद में लेबल, ढक्कन, क्यूआर कोड, खाली पौव्वे और शराब बनाने का सामान बरामद हुआ है। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनसे पूछताछ में साफ हुआ कि दिवाली को नशे में डुबोकर करोड़ों की शराब खपाने की तैयारी थी।
दिवाली से ऐन पहले दूसरे राज्यों से अंग्रेजी शराब की तस्करी बढ़ गई है, इसके साथ ही जिले में भी तमाम इलाकों में बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाए जाने की सूचनाएं हैं। कई सालों से शराब माफिया ने शहर में भी अपना नेटवर्क फैला दिया है। हाल ही में शहर के कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने की सूचना मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी देव नारायण दूबे ने छापे मारने के निर्देश दिए थे। नकली शराब के ठिकानों को चिन्हित कर रविवार को टीमें रवाना की गईं जिन्होंने चार अलग-अलग जगह चल रहे शराब के अवैध कारखानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

संजयनगर के सैनी नगर इलाके में श्याम बाबू, शिव विहार में मनोज, इज्जतनगर के पहाड़गंज और जाटवपुरा में रोहित के ठिकानों पर छापा मारा गया। शिव विहार में छापे से पहले ही मनोज को स्कूटर से जाते हुए पकड़ लिया गया। उसके स्कूटर से शराब के पौव्वे बरामद हुए तो पूछताछ की गई। इसके बाद टीम उसके अवैध शराब के कारखाने पर पहुंची। मनोज ने बताया कि वह नवाबगंज समेत कई ग्रामीणों इलाकों में नकली शराब की सप्लाई करता है। टीम ने उसके कारखाने से अल्कोहल मीटर, खाली ढक्कन, लेबल, भरे और खाली पौव्वे, क्यूआर कोड लेबल, एक कार और स्कूटर बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनीनगर के श्याम बाबू के ठिकाने से भी टीम ने बड़े पैमाने पर स्प्रिट, ढक्कन, लेबल, स्कूटर और 46,990 रुपये कैश बरामद किया। जाटवपुरा में रोहित को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से भरे हुए तमाम पौव्वे बरामद हुए। पहाड़गंज में हेमराज से भी अवैध शराब के पौव्वे बरामद हुए हैं। आबकारी टीम ने चारों को पकड़कर लॉकअप में डाल दिया है।

अल्कोहल मीटर देखकर चौंकी टीम बड़े लोगों के संरक्षण का अंदेशा

शिव विहार में मनोज नाम के शख्स की सरपरस्ती में चल रहे शराब के अवैध कारखाने से अल्कोहल मीटर की बरामदगी होने से छापा मारने वाली टीम चौंक गई। दरअसल अल्कोहल मीटर शराब की तीव्रता मापने के काम आता है और उसे हासिल करना आसान नहीं है। आशंका जताई गई कि नकली देसी शराब का कारखाना पुलिस और प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed