{"_id":"5cd884eabdec2207186a56fa","slug":"pregnat-wife-beaten-with-belt-and-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी को बेल्ट से पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती पत्नी को बेल्ट से पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला
Mon, 13 May 2019 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम कांकसी में रविवार को शराबी पति ने बेल्ट से अपनी गर्भवती पत्नी को जमकर पीटा, फिर उसी बेल्ट से उसका गला घोंटकर मार दिया। पुलिस ने घर से टूटी चूड़ियां और टूटी बेल्ट बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी पति और उसके परिवार वाले घर से गायब हैं।
विज्ञापन
करीब 23 वर्षीय रेनू का मायका मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जाहिदपुर घनसुईया में था। उसकी शादी पांच साल पहले जरीफनगर के गांव कांकसी निवासी सुआपाल के साथ हुई थी। रेनू इस समय करीब पांच माह की गर्भवती थी। उसका एक साल का बेटा पप्पू है। सुआपाल शराब का आदी है, जो अक्सर नशे में उसे पीटता था। रविवार सुबह रेनू चाय बनाने जा रही थी।
विज्ञापन
तभी किसी बात पर सुआपाल ने चमड़े की बेल्ट से उसे पीटना शुरू कर दिया। रोज की मारपीट से तंग कोई उसे बचाने नहीं आया। सुआपाल उसे कमरे में ले गया फिर बेड पर डालकर पीटा, बाद में उसी बेल्ट से रेनू का गला घोंट दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पंकज लवानिया, एसआई नवी हसन और सीओ सहसवान रामकरन मौके पर पहुंचे। रेनू के पिता अशोक ने आरोप लगाया कि सुआपाल काफी समय से दो लाख रुपये की मांग कर रहा था।
मांग पूरी नहीं हुई तो उसने उसकी बेटी की हत्या कर दी। अशोक ने सुआपाल, सास शीला, ससुर सिपट्टर, देवर वीरेश और हरमेश के खिलाफ तहरीर दी है।