फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant women get mid-day meals from August

दो अगस्त से मिलेगा गर्भवती महिलाआें को मिड डे मील

Thu, 28 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 28 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं और अति कुपोषित बच्चों को मिड-डे मील दो अगस्त से वितरित किया जाएगा। वितरण आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रशासन के अधिकारी खुद मौजूद रहकर मिड-डे मील बंटवाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने हौसला पोषण योजना शुरू की है। इसके तहत बेसिक स्कूलों के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को मिड-डे मील खिलाया जाएगा। इसका बच्चों और गर्भवती महिलाओं का पोषण स्तर सुधारना है। मिड-डे मील का बाकायदा मेन्यू तय किया गया है। पकाने का काम प्राथमिक विद्यालयों में तैनात रसोईया करेंगे। मिड-डे मील तैयार कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की होगी। भोजन पकाने वाले कर्मियों को लेबर चार्जेज के रूप में प्रति लाभार्थी दो रुपये मिलेंगे। यहां जिला प्रशासन ने मिड-डे मील वितरण शुरू करने के लिए तारीख दो अगस्त तय की है। मिड-डे मील के बाद महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां खिलाफ जाएंगी। साथ ही उनकी काउंसलिंग की जएगी। सीडीओ शिव सहाय अवस्थी की ओर से अधीनस्थ अफसरों और आंगनबाड़ी केंद्रों को आदेश जारी कर दिया गया है। इसकी धनराशि प्रधानों के खाते में भेज दी गई है।
विज्ञापन

मिड-डे मील का प्रतिदिन मेन्यू
दिन               मेन्यू                        भोजन पदार्थ की मात्रा                     फल             लागत
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार   रोटी एवं सोयाबीन युक्त सब्जी  150 ग्राम गेहूं, 150 ग्राम बड़ी व सब्जी   मौसमी फल       17
मंगलवार   दाल व चावल                  150 ग्राम चावल, 40 ग्राम दाल           मौसमी फल       15
बुधवार     तहरी व दही                    150 ग्राम चावल, 60 ग्राम सब्जी         मौसमी फल       18
बृहस्पतिवार रोटी, दाल, दही                150 ग्राम गेहूं, 40 ग्राम दाल             मौसमी फल       21

शुक्रवार  तहरी एवं दही                  150 ग्राम चावल, 90 ग्राम सब्जी          मौसमी फल       19
शनिवार  चावल व सोयाबीन युक्त सब्जी  150 ग्राम चावल, 150 ग्राम बड़ी व सब्जी मौसमी फल    18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed