फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant woman who went for ultrasound was chased and beaten, video goes viralPregnant woman who went for ultrasound was chased and beaten, video goes viral

Bareilly News: अल्ट्रासाउंड कराने गई गर्भवती को दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 29 Aug 2025 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman who went for ultrasound was chased and beaten, video goes viralPregnant woman who went for ultrasound was chased and beaten, video goes viral
फरीदपुर। कस्बे के मोहल्ला बक्सरिया निवासी गर्भवती महिला अपनी मां के साथ अल्ट्रासाउंड करने गई। तभी उसके पति व ससुरालियों ने सड़क पर डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान आरोपियों ने महिला के पेट में लात मारी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता खुशी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह नौ माह की गर्भवती है। वह इस वक्त अपने मायके में मां के पास थी। तभी उसके पेट में दर्द हुआ। डॉक्टर के परामर्श से बुधवार को वह अल्ट्रासाउंड कराने गई। वहां उसके पति करन ने देख लिया, जिसके बाद वह झगड़ा करने लगा। उसने अपने घर वालों को बुला लिया। आरोपी पति व उसके घर वालों ने उसे उसके मायके वालों को फरीदपुर नगर में स्टेशन रोड पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके पेट में लात मारी। उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया गया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed