फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant woman dies at in-laws' home; case registered against four, including husband.

Bareilly News: गर्भवती की ससुराल में मौत, पति समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 21 Jun 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies at in-laws' home; case registered against four, including husband.
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला का शव उसकी ससुराल में फंदे पर लटका मिला। महिला के पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य सदस्यों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

मीरगंज निवासी बाबूराम ने इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी सुमन की शादी 22 नवंबर 2025 को प्राइवेट नौकरी करने वाले सतेंद्र हंस से हुई थी। ससुरालवाले दहेज में एक कार और दस लाख रुपये मांग रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे पीटा जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। 20 जून को उनकी चार माह की गर्भवती बेटी को पंखे से लटकाकर मार दिया गया। घटना के एक दिन पहले से ही पति की मां, बड़ी बहन और छोटी बहन घर पर मौजूद थीं। बाबूराम ने इन सभी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनसे भी परिवार के लोगों ने बात की। एएसपी ने बताया कि पिता बाबूराम की तहरीर के आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका चार माह की गर्भवती थी। प्रारंभिक तौर पर हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed