{"_id":"64bd9658cde55cb09f0a0bd5","slug":"pregnant-woman-beaten-up-miscarried-aonla-news-c-183-1-sbly1007-251-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्भवती महिला को पीटा, हुआ गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्भवती महिला को पीटा, हुआ गर्भपात
Mon, 24 Jul 2023 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
सिरौली। गुरगांव में रास्ते के विवाद में आरोपी ने एक गर्भवती महिला की लात-घूंसो से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि पिटाई से महिला का गर्भपात हो गया। भ्रूण लेकर थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव की रहने वाली गर्भवती रामसखी ने बताया कि रविवार को वह गली में चारपाई डालकर बैठी हुईं थीं। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला धर्मेंद्र बाइक से आ गया। सड़क पर चारपाई पड़ी देख वह गालीगलौज करने लगा। वह उठकर चारपाई हटा रहीं थीं इसी दौरान आरोपी ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
उसके परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। महिला ने बताया कि पिटाई से उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। वह दर्द से कराहती रही मगर वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। पति ने आकर उसे उठाया। उपचार के बाद वह वह थाने पहुंची। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र, अजय, घुपसिंह, हेतराम, बाबाजी, राजेश, सूरज, रामसिंह और रामसिंह की पत्नी सुदामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
दरोगा पर धमकाने का आरोप
दंपती ने बताया कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो वहां बैठे एक दरोगा ने फैसले का दबाब बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो झूठे मुकदमे मेें फंसाने की धमकी दी।
वर्जन:
तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर महिला को उपचार के लिए भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। - राजेश कुमार, इंस्पेक्टर