फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant and lactating women sleeping hungry in Bithri CHC

Bareilly News: बिथरी सीएचसी में भूखे पेट सो रहीं गर्भवती और प्रसूता

Sun, 24 Dec 2023 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pregnant and lactating women sleeping hungry in Bithri CHC
बरेली। स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवतियों व प्रसूताओं को भूखे पेट सोना पड़ रहा है। सीएचसी बिथरी में भर्ती आठ गर्भवतियों को दो दिन से खाना नहीं मिला। शुक्रवार को रातभर वे भूख से तड़पती रहीं। शनिवार को भी भोजन नहीं मिला।
विज्ञापन

उप्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश की सभी सीएचसी, पीएचसी में प्रेरणा कैंटीन शुरू कराई थी। मई में बिथरी सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन संचालन का जिम्मा कुंवर स्वयं सहायता समूह को मिला था। सात माह गुजरने के बाद बकाया ढाई लाख रुपये का भुगतान नहीं हुआ। बीते दो माह से कैंटीन संचालिका भुगतान के लिए भटक रही है। जब उसकी घर की जमापूंजी भी खर्च हो गई तो शुक्रवार को उसने खाना वितरण से मना कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी में भर्ती आठ गर्भवतियों को उम्मीद थी कि रात को खाना मिलेगा पर ऐसा नहीं हुआ। रात ज्यादा हो गई तो बाहर भी खाना नहीं मिला। मजबूरन उनको घर से भोजन मंगवाना पड़ा। कुछ गर्भवतियों ने भूखे पेट ही रात काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटीन संचालिका के पति जौहरी लाल के मुताबिक बकाया भुगतान न होने से दुकानदारों की काफी उधारी हो गई है। वे भुगतान के बाद ही राशन आदि देने की बात कह रहे हैं। राशन नहीं मिला तो खाना नहीं बन सका। प्रभारी चिकित्साधिकारी से भुगतान के लिए कहा तो 40 फीसदी कमीशन की मांग की। बगैर कमीशन भुगतान कराने से मना करते हुए धमकी दी। प्रकरण पर प्रभारी चिकित्साधिकारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
अस्पताल में खाना मिलता है, इसलिए घर से नहीं मंगाया पर रात को खाना नहीं मिला। भूखे ही सोना पड़ा। - पिंकी
शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी। रात को खाना नहीं मिला तो घर से खाना मंगवाकर खाया। - विनीता
खाना न मिलने पर अस्पताल में पूछा तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। भूखे पेट ही सोना पड़ रहा है। - आसमां
प्रकरण संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी। अगर आरोप सही मिले तो चिकित्साधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed