{"_id":"696565f059bfa7532d0c4e30","slug":"pre-board-examinations-begin-amid-tight-security-bareilly-news-c-4-vns1074-805343-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कड़ी सुरक्षा के बीच प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कड़ी सुरक्षा के बीच प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों की तैयारी को परखने के लिए सोमवार से जिलेभर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह और थोड़ा तनाव दोनों देखने को मिला।
जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए सभी स्कूलों पर परीक्षा का आयोजन सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया गया। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय की ओर से पहले ही कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए गणित और इंटरमीडिएट के लिए जीव विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने बताया कि जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र संतुलित था और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के भीतर से ही पूछे गए थे।
हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। जहां अधिकांश छात्र-छात्राओ ने पेपर को सामान्य बताया, वहीं कुछ ने स्वीकार किया कि त्रिकोणमिति, क्षेत्रफल और वृत्त से संबंधित प्रश्नों ने उन्हें थोड़ा उलझाया। इन खंडों में पूछे गए सवाल तुलनात्मक रूप से कठिन और समय लेने वाले थे। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द कॉपियों का मूल्यांकन कर छात्रों को उनकी कमियों से अवगत कराएं। संवाद