फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prayers offered in dargahs, mosques for the well being of Indians trapped in Ukraine

Ukraine Crisis : यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सलामती के लिए दरगाहों, मस्जिदों में की गई दुआ 

Sat, 26 Feb 2022 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली 
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 02:25 AM IST
सार

बरेली के यूक्रेन में फंसे बच्चों की मदद के लिए संस्था पैगामे इंसानियत आगे आई है। संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर अहमद अजीज ने भारतीयों की हिफाजत की दुआ करते हुए कहा है कि जो लोग भी यूक्रेन में फंसे किसी बच्चे के बारे में जानते हैं, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए संस्था की ओर से टोल फ्री नंबर 1800118797, 01123012113, 01123017905, 0112314104 जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Prayers offered in dargahs, mosques for the well being of Indians trapped in Ukraine
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की तमाम दरगाहों और मस्जिदों में यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सलामती के लिए जुमा की नमाज में दुआ की गई। साथ ही उनकी सकुशल वापसी की भारत सरकार से मांग की गई। 

विज्ञापन


किला स्थित शाही जामा मस्जिद में मुफ्ती खुर्शीद आलम और दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में कारी रिजवान ने जुमे की नमाज अदा कराई। इसके बाद मुल्क में अमन-ओ-इत्तेहाद के साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए दुआ की गई। यूक्रेन और रूस के बीच अमन कायम होने की भी दुआ मांगी। इसी तरह नौमहला मस्जिद, मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, नूरी मस्जिद, काशीफुल उलूम मस्जिद सहित शहर की तमाम मस्जिदों में भी दुआ की गई। 
विज्ञापन


हजरत शाहदाना वली दरगाह पर सोसाइटी की ओर से विषेश दुआ का आयोजन किया गया। इसमें मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां उर्फ बब्बू मियां, वसी अहमद वारसी, शिरोज सैफ कुरैशी, शान अहमद, शकील मिर्जा, जावेद खान, मिर्जा शहाब बेग, मिर्जा मुकर्रम बेग, गफूल पहलवान आदि शामिल रहे। खानकाह निजामियां के सज्जादानशीन पाशा मियां निजामी ने भी खास दुआएं कीं। यहां यावर अली खान, फैजान अहमद, सलीम रजा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे बरेली के बच्चों की मदद के लिए आगे आई संस्था पैगामे इंसानियत
बरेली के यूक्रेन में फंसे बच्चों की मदद के लिए संस्था पैगामे इंसानियत आगे आई है। संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर अहमद अजीज ने भारतीयों की हिफाजत की दुआ करते हुए कहा है कि जो लोग भी यूक्रेन में फंसे किसी बच्चे के बारे में जानते हैं, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए संस्था की ओर से टोल फ्री नंबर 1800118797, 01123012113, 01123017905, 0112314104 जारी किए गए हैं। 


इधर, जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की जल्द से जल्द सकुशल वापस लाने की मांग भारत सरकार से की है। बरेली सहित उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के लोग यूक्रेन में फंसे अपनों को लेकर परेशान हैं। आखिर में टीम के लोगों ने जंग बंद होने और सभी की हिफाजत, दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ की। इसमें हाजी साकिब रजा खां, इरफान कुरैशी, डॉ. सीता राम राजपूत, नदीम खान, शोएब खान, हाजी यासीन कुरैशी आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed