फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prayer in the churches on the eve of Good Friday

गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर गिरजाघरों में प्रार्थना

Fri, 02 Apr 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Prayer in the churches on the eve of Good Friday
इंटर डिपेंडटेट बेप्टिस्ट चर्च में आराधना के बाद प्रसाद ग्रहण करतीं महिलाएं । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अंतिम भोज की आराधना के बाद हुए प्रवचन

विज्ञापन
बरेली। ईसाई समाज में दुख भोग सप्ताह के बाद शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर शहर के तमाम गिरजाघरों में प्रार्थनाएं की गईं और पूर्व दिवस का महत्व भी बताया गया।
महागिरजाघर सेंट अल्फांसेस चर्च में शाम को प्रभु के अंतिम भोज की आराधना की गई। चर्च प्रभारी फादर हैरी डी कूना के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में अंतिम भोज के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में अंतिम भोज की विशेष आराधना में मुख्य पुरोहित पाजरी सुनील के मसीह ने प्रवचन करते हुए इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रार्थना सभा का संचालन पादरी प्रमोद नंदा ने किया। प्रार्थना पादरी केबी एजमंड ने की।
विज्ञापन

इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में दुख भोग सप्ताह के पांचवें दिन प्रभुभोज अर्थात पाक आशा की विशेष आराधना की गई। सीनियर पास्टर डॉ. विलियम सैमुअल ने बताया कि 2000 साल पहले सूली पर चढ़ाए जाने से पहले प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोज किया था। आराधना का संचालन पास्टर विशाल सैमुअल ने किया। सेंट स्टीफन चर्च में सेंट माइकल चर्च और क्राइस्ट चर्च की संयुक्त आराधना की गई। मुख्य पुरोहित अमन अभिषेक प्रसाद ने गुड फ्राईडे के पूर्व दिवस के दिन के महत्व को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में कई कार्यक्रम
बिशप कोनराड स्कूल परिसर में स्थित सेंट अल्फांसेस चर्च में सुबह सात बजे से टोलियों की आराधना, दोपहर तीन बजे से सामूहिक क्रूस रास्ते में महाप्रार्थना होगी। बिशप इग्नेशियस डिसूजा का मुख्य संबोधन होगा। सिविल लाइंस के क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आराधना होगी। इज्जतनगर के इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में विशेष आराधना दोपहर 12 बजे होगी। कैंट के सेंट स्टीफन चर्च में सेंट माईकल चर्च क्राइस्ट चर्च के साथ संयुक्त आराधना होगी। इज्जतनगर के सेंट पॉल्स चर्च में भी प्रार्थना सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed