फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prayagraj's team dominates in basketball

Bareilly News: बास्केटबॉल में प्रयागराज की टीम का दबदबा

Tue, 25 Mar 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj's team dominates in basketball
बरेली। फरीदपुर स्थित मानस स्थली आवासीय विद्यालय में चल रही 23वीं यूथ यूपी राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रदेश भर की 43 टीमें के छह सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसका समापन 26 मार्च को होगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रयागराज टीम का दबदबा रहा है। वहां के खिलाड़ियों ने बालक और बालिका वर्ग में दो- दो मैच जीते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बालिका वर्ग के लीग मैच में अलीगढ़ ने मेजबान बरेली की टीम को 41-07 से, मेरठ ने मुरादाबाद को 59-02 से, बीएलडब्ल्यू ने बागपत को 20-03 से, प्रयागराज ने मथुरा को 31-10 से, वाराणसी ने कानपुर देहात को 25-04 से, लखनऊ ने झांसी को 17-00 से, आगरा ने कौशांबी को 20-04 से, जीबीएन ने कानपुर को 37-09 से, जीकेपी ने कानपुर देहात को 41-00 से, प्रयागराज ने बरेली को 26-06 से मात दी।
विज्ञापन

बालक वर्ग में गाजियाबाद ने मथुरा को 50-07 से, मेरठ ने आगरा को 45-20 से, मिर्जापुर ने अलीगढ़ को 42-22 से, मुरादाबाद ने बीएचयू को 42-14 से, बीएलडब्ल्यू ने पीलीभीत को 31-04 से, जीबीएन ने एटा को 46-17 से, गोरखपुर ने कानपुर को 37-16 से, ट्रिपल टीएसी ने बुलंदशहर को 39-12 से, प्रयागराज ने बरेली को 38-08 से, बागपत ने जौनपुर को 35-10 से, बुलंदशहर ने बीएचयू को 40-27 से, वाराणसी ने झांसी को 34-21 से, प्रयागराज ने पीलीभीत को 32-06 से हराकर विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ करवाया था। इस अवसर पर यूपी बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आरएस बेदी, सचिव वीरेंद्र विक्रम सिंह, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सत्येंद्र श्रोतिया, डेविड मेसन आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed