फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prayagraj's dominance in table tennis, final match of badminton today

Bareilly News: टेबल टेनिस में प्रयागराज का दबदबा, बैडमिंटन का फाइनल मैच आज

Sat, 21 Oct 2023 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 21 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj's dominance in table tennis, final match of badminton today
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को 67वीं स्टेट चैंपियनशिप में बैडमिंटन के सेमीफाइनल और टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन में सहारनपुर व लखनऊ की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं बरेली की टीम ने भी अंडर-19 बालक वर्ग में फाइनल में जगह बनाई। टेबल टेनिस में प्रयागराज की टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में अयोध्या की टीम ने प्रयागराज को हराकर फाइनल मुकाबलों में जगह बनाई। दूसरा मुकाबले में सहारनपुर की टीम ने बरेली को हराया। अंडर-19 वर्ग में बरेली की टीम ने अयोध्या के खिलाड़ियों को मात दी। दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को हराकर लखनऊ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में झांसी को हराकर आगरा की टीम विजेता रही। सहारनपुर की टीम ने गोरखपुर के खिलाड़ियों को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-19 बालिका वर्ग में आगरा की टीम को मात देकर लखनऊ के खिलाड़ी विजेता रहे। गोरखपुर की टीम को हराकर मेरठ के खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-14 बालक वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रयागराज की टीम दूसरे और मेरठ की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रयागराज की टीम विजेता रही। दूसरे स्थान पर आगरा और तीसरे स्थान पर अयोध्या के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग में अंडर-14 में प्रयागराज की टीम विजेता रही। कानपुर ने दूसरे और मेरठ की खिलाड़ियों ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। अंडर-19 बालिका वर्ग में भी प्रयागराज की टीम का दबदबा कायम रहा। अयोध्या की टीम दूसरे और मेरठ की टीम तीसरे स्थान पर रही।

बैडमिंटन के फाइनल मैच आज
स्टेडियम में शनिवार को बैडमिंटन का फाइनल खेला जाएगा। इसमें अंडर-14 बालक वर्ग में अयोध्या और सहारनपुर की टीमें आमने-सामने होंगी। अंडर-19 बालक वर्ग में बरेली और लखनऊ की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। बालिका वर्ग में आगरा और सहारनपुर के बीच अंडर-14 वर्ग का मुकाबला खेला जाएगा। अंडर 19 बालिका वर्ग में लखनऊ और मेरठ की टीम आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed