फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prayagraj police reached Bareilly jail late night with warrant for Atiq Ahmed brother Ashraf

UP News: अतीक अहमद के बाद बरेली जेल से अशरफ की भी रवानगी, कड़ी सुरक्षा में ले गई प्रयागराज पुलिस

Mon, 27 Mar 2023 10:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Mar 2023 10:21 AM IST
सार

बरेली जेल में बंद अशरफ प्रयागराज के उमेश पाल अपहरण कांड में भी मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि इसी मामले में 28 मार्च को सजा सुनाई जा सकती है। 

विज्ञापन
Prayagraj police reached Bareilly jail late night with warrant for Atiq Ahmed brother Ashraf
बरेली जेल में बंद है अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल अपहरण कांड में 28 मार्च को सजा सुनाई जा सकती है। इस अपहरण कांड में माफिया अतीक अहमद के साथ उसका छोटा भाई अशरफ भी आरोपी है। अशरफ करीब ढाई साल से बरेली जिला जेल में बंद है। उसे न्यालालय में पेश करने के लिए प्रयागराज पुलिस की टीम रविवार देर रात बरेली पहुंचीं। 

विज्ञापन


प्रयागराज पुलिस सोमवार की सुबह उसे यहां से लेकर रवाना हो गई। प्रयागराज के न्यायालय ने अशरफ का प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। प्रयागराज पुलिस जेल में ही वारंट तामील कराने के उसे लेकर सड़क मार्ग से रवाना हुई। उसकी रवानगी के दौरान कड़ी सुरक्षा रही। बता दें कि अशरफ उमेश पाल हत्याकांड में भी नामजद है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

28 मार्च को सुनाई जा सकती है सजा 

प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के बाद गवाह उमेश पाल का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस मामले में 28 मार्च को सजा सुनाई जा सकती है। इसी मामले में प्रयागराज न्यायालय में पेश करने के लिए बरेली जेल से अशरफ को ले जाया जा रहा है। 

उमेश पाल हत्याकांड: लल्ला गद्दी का रिमांड मिला तो खुलेंगे अशरफ के राज !


 

साबरमती से अतीक को लेकर आ रही पुलिस 

उधर, साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज पुलिस रवाना हो गई है। उमेश पाल अपहरण कांड में फैसला आने के दौरान अपहरण कांड के दोनों आरोपी भाई अदालत में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed