फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Praveen Singh Aeron said: Central government failed, only in the name of budget

प्रवीण सिंह ऐरन बोले: केंद्र सरकार नाकाम, बजट के नाम पर सिर्फ खानापूरी हुई

Wed, 05 Feb 2020 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Praveen Singh Aeron said: Central government failed, only in the name of budget
कांग्रेस की बैठक में मौजूद प्रवीण सिंह एेरन। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व विधायक यूसुफ अली तुर्क ने कहा केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उद्योग बंद हो रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। आर्थिक हालात बद से बदतर हो चुके हैं।
विज्ञापन

मालियों की पुलिया स्थित खान कांप्लेक्स में बने कार्यालय को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऐवरन कुमार गंगवार ने कार्यालय कार्यकर्त्ताओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस अपने उसी दौर में वापस लौट रही है जहां से उसने संघर्ष की शुरुआत की थी। उद्घाटन समारोह के बाद जिला कार्यालय पर सभा हुई। अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्यायों को दूर करने में नाकाम रही है। बजट के नाम पर सिर्फ खाना पूरी हुई। मध्य वर्ग व गरीबों, किसानों, बेरोजगार युवाओं व्यापारियों के लिए इस बजट में कुछ नहीं मिला है। सीधा उद्योगपतियों का ध्यान रखा गया है। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने जिलाध्यक्ष व जिले से आये सभी कांग्रेसजनों को नए कार्यालय की बधाई दी। उन्होंने ने वर्तमान समय में हो रही राजनीति में बदलाव की जरूरत बताई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ब्रह्म स्वरूप सागर ने कहा युवा शक्ति हवाओं का रुख बदलने में सक्ष्म है। प्रदेश का युवा अब तेजी से कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि शीघ्र ही ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा की शुरुआत होने जा रही है। संचालन महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने किया। यहां पूर्व जिला प्रवक्ता जिया उर रहमान, अनुज गंगवार, अनीस अहमद, मीरगंज चेयरमैन इलियास अंसारी, राज शर्मा, केके दीक्षित आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed