फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   prasashan

सिविल इंक्लेव को कमिश्नर की मंजूरी

Wed, 22 Apr 2015 01:19 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 22 Apr 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर की मंजूरी मिलने के बाद बरेली से दूसरे शहरों को हवाई उड़ान भरने का रास्ता साफ हो गया है। डीएम ने इस प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए निदेशक नागरिक उड्यन मंत्रालय को भेज दिया है। जिसके आधार पर अनुमोदन के साथ -साथ किसानों को मुआवजे का वितरण शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया कि सिविल एंक्लेव बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन के सभी किसानों की सहमति मिलने के बाद कमिश्नर के पास प्रस्ताव भेजा गया था। कमिश्नर ने परीक्षण के बाद स्वीकृति दे दी है। उनकी मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव तैयार करके निदेशक नागरिक उड्यन को भेज दिया गया है। उनका कहना है कि अनुमोदन के साथ-साथ अतिरिक्त धनराशि भी मांगी गई है। अभी तक शासन ने जमीन के लिए 29 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जबकि 53 करोड़ की जरूरत है। अवशेष 24 करोड़ रुपये और  मिलते ही एक सप्ताह में वितरण और कब्जा लेने की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे।

विज्ञापन

दूसरी ओर नागरिक उड्यन मंत्रालय ने सिविल एंक्लेव का निर्माण कराने के लिए कार्यदाई संस्था का भी चयन कर लिया है। जमीन का कब्जा मिलने पर यह संस्था जून से निर्माण शुरु करा देगी। धनराशि रिलीज होने में बाधा नहीं आई तो दिसंबर 2016 तक बरेली के लोग हवाई सफर का आनंद ले सकेंगे। यहां के कारोबार और उद्यमियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed