{"_id":"68055d5a3433453ddd0f9160","slug":"prakash-chand-soni-sons-and-kai-royals-won-bareilly-news-c-4-lko1064-622656-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रकाश चंद सोनी एंड संस और काई रॉयल्स ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रकाश चंद सोनी एंड संस और काई रॉयल्स ने हासिल की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुंवर सुभाष पटेल स्मृति प्रीमियर लीग- सीजन एक का आगाज रविवार को डोहरा रोड स्थित निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में हुआ। रविवार को हुए दो मुकाबलों में प्रकाश चंद सोनी एंड संस और काई रॉयल्स विजेता बने।
पहले मैच में प्रकाश चंद सोनी एंड संस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गज ग्रीन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रकाश चंद सोनी एंड संस ने निर्धारित लक्ष्य को 19.2 ओवरों पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेहतरीन पारी खेलने के लिए प्रकाश चंद सोनी एंड संस के हर्ष राणा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरे मैच में सनराइजर्स सैलून एचएम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 137 रन बनाए। काई रॉयल्स ने 16.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। एक विकेट लेने के साथ ही 49 रनों की पारी खेलने के लिए काई रॉयल्स के अक्षत नामदेव को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एसपी सिटी मानुष पारीख तथा विशिष्ट अतिथि सरफराज वली खान, सीताराम सक्सेना, प्रशांत पटेल, ओपी कोहली, सीए गगन मेहरोत्रा और पवन मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संवाद