{"_id":"683f4ede3d1f05623406e3b4","slug":"praises-were-sung-to-bajrangbali-devotees-paid-their-respects-bareilly-news-c-4-lko1064-654778-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बजरंगबली का किया गुणगान, भक्तों ने किया प्रणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बजरंगबली का किया गुणगान, भक्तों ने किया प्रणाम
Wed, 04 Jun 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शहर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। बजरंगबली की पूजा कर भक्तों ने उन्हें प्रणाम किया। शहर में जगह-जगह सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया।
बड़ा बाग स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर को पीले रंग के फूलों से सजाया गया था। हनुमानजी को आम व लड्डूू का भोग लगाया गया। भक्तों ने चोला, माला, सिंदूर आदि चढ़ाया। सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। शहर में जगह-जगह भंडारे व शरबत वितरण किया गया। श्री बांके बिहारी मंदिर में सुंदरकांड पाठ व संकीर्तन किया गया।
शरबत का किया वितरण
कुमार तनय वैश्य महिला समिति की ओर से ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया। अध्यक्ष रीना गुप्ता, सचिव रति गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंशु गुप्ता, प्रियंका अनेकता, पायल मधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण लीला स्थल पर हुआ भंडारा
श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी की ओर से श्रीकृष्ण लीला स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के संरक्षक एड. अजय अग्रवाल, अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो
बड़े मंगल पर निकाली प्रभात फेरी
बदायूं रोड पर भक्ताें ने प्रभात फेरी निकाली। जो चौरासी घंटा मंदिर से शुरू होकर बदायूं रोड होते हुए बरात घर पर आकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी के आयोजक प्रदीप चौहान ने बताया कि संत प्रेमानंद महाराज की प्रेरणा से दो वर्ष से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इस दौरान नितिन उपाध्याय, विनोद शर्मा, सत्येंद्र शास्त्री, अंजलि चौहान, शालिनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।