फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prahari app halts development, stalls work worth Rs 87 crore

Bareilly News: प्रहरी एप ने रोकी विकास की रफ्तार, 87 करोड़ के काम अटके

Sun, 20 Sep 2026 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 20 Sep 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Prahari app halts development, stalls work worth Rs 87 crore
बरेली। लोक निर्माण विभाग में विकास कार्यों के लिए होने वाली टेंडर प्रक्रिया डेढ़ माह से ठप पड़ी है। प्रहरी एप के बंद होने के कारण ठेकेदार टेंडर नहीं डाल पा रहे हैं। इसका सीधा असर करीब 87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। सड़कों का नवनिर्माण बाधित होने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड प्रथम में एक माह पहले छह सड़कों के पैचवर्क के लिए छह करोड़ के टेंडर निकाले गए थे। उस समय प्रहरी एप को शासन स्तर से अपडेट किया जा रहा था। एक माह तक सॉफ्टवेयर ठीक नहीं होने के कारण टेंडर नहीं हो सके।
विज्ञापन

इसके बाद 30 करोड़ की लागत से 16 सड़कों के नवीनीकरण, 5.50 करोड़ से दो पुलों के निर्माण, पांच करोड़ से नौ सड़कों की विशेष मरम्मत, 50 लाख से दो सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर निकाले गए। प्रांतीय खंड की ओर से 10 करोड़ की लागत से 20 सड़कों की विशेष मरम्मत, 30 करोड़ से 16 सड़कों के नवनिर्माण के टेंडर निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का निर्माण न होने से ग्रामीणों को गांव से मुख्य सड़क तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अगर काम होता तो इससे छात्रों, किसानों, मजदूरों व रोजाना कामकाज के सिलसिले में गांव से शहर आने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलता। कई स्थानों पर रास्ते खराब होने से बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक मुश्किल हो जाती है।
ये नवनिर्माण कार्य हैं प्रस्तावित
गौटिया मार्ग, सुनरासी से लीलौर चार तक, भोला-गुरवा, डिलयारी-बड़ा खेड़ा स्कूल, रेवती महमूकपुर, कधरपुर-मटिया-तिगराखानपुर, बल्लिया सोसाइटी-रामपुर कांकर मार्ग, जैतपुर शरीफ-गौटिया मार्ग, चिलौरा-तटका मंदिर, ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग-मंशत्तम, रम्पुरा रतन-जूनियर हाईस्कूल-बड़ी नहर, उदयपुर भीकमपुर-बुधौली, खली नवादा-पढेरा-मस्तीपुर, बेबल बसंतपुर-खरगाह-मिटौरा, बिलपुर-भगवानपुर, अजमतगंज-दियोरिया व बपुरा मार्ग, होली चौराहे से जोन-3 कार्यालय, विद्युत उपकेंद्र से लोक निर्माण विभाग मार्ग, चौरेरा माफी-फनसिटी पुलिया, गौटिया-रामपुर सीमा, डोहरा रोड-शिव मंदिर, करपा-प्रांतीय खंड, तखीमपुर-मलूकपुर, गायत्रीनगर-फाटक, परसाखेड़ा-गौटिया-नवोदय विद्यालय, सनइया रानी मेशकुंवर-जौहरपुर, हरपुर-सनइया रानी मेशकुंवर, हल्दी-प्रांतीय खंड, जादपुर-प्रांतीय खंड और धाम रिहौर-रामपुर सीमा तक संपर्क मार्ग का नव निर्माण कराया जाना है।
ग्रामीण बोले- बारिश में बढ़ जाती है परेशानी
गांव का मार्ग सात साल से बदहाल है। इस पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन में दिक्कत होती है। बारिश के दिनों में जलभराव से समस्या और बढ़ जाती है। - शेर सिंह यादव, सनइया रानी
मार्ग बदहाल होने से आवागमन में परेशानी होती है। इसके निर्माण के लिए काफी समय से मांग की जा रही है। मार्ग बनने से लोगों को राहत मिलेगी। - मुकेश यादव, सनइया रानी
सड़क खराब होने से मरीजों को अस्पताल ले जाने, बच्चों को स्कूल पहुंचने और किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में अतिरिक्त समय लगता है। -नंदलाल लोधी, बाकरनगर सुनरासी
खस्ताहाल और जर्जर सड़कों की वजह से ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके लिए जिम्मेदारों को सुध लेने की जरूरत है। - हाजी शरीफ खान, गोविंदापुर
विभाग को बढ़ानी चाहिए समयावधि
ठेकेदार संघ के अध्यक्ष विजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि एक माह तक प्रहरी एप बंद रहा। पैचवर्क का काम उसी समय निकला था। अब विशेष मरम्मत, नवनिर्माण आदि के काम आए हैं, जिनके लिए टेंडर डालने की तिथि 14 से 22 सितंबर रखी गई है। 17 सितंबर को एप चालू हुआ तो अब सर्वर की दिक्कत आ रही है। इससे टेंडर प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। विभाग को टेंडर की समयावधि व काम कराने की समय सीमा बढ़ानी चाहिए।

वर्जन
शुरुआत में प्रहरी एप एक माह तक अपडेट होने के लिए बंद था। अब सर्वर डाउन चल रहा है, जिसे जल्दी ही ठीक करा लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो शासन से पत्राचार कर निविदा की तिथि आगे बढ़वाई जाएगी। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed