फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pradhan's relative tried to rape teenager

किशोरी से प्रधान के रिश्तेदार ने की दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 14 Jul 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's relative tried to rape teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विरोध पर सिर दीवार में मारा, शिकायत करने कैंट थाने पहुंचे पीड़ित परिवार को पुलिस ने भगाया

विज्ञापन
बरेली। खेत के पास बकरी चरा रही एक किशोरी को अकेला देखकर ग्राम प्रधान के एक रिश्तेदार ने उससे दुष्कर्म की भी कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी का सिर कई बार दीवार में मारकर उसे घायल कर दिया। पीड़ित परिवार शिकायत करने कैंट थाने पहुंचा तो पुलिस ने भी उन्हें भगा दिया।

कैंट क्षेत्र निवासी एक किशोरी गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। किशोरी के किसान पिता ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उनकी छोटी बेटी चीखते हुए घर पहुंची और बताया कि बड़ी बहन को खेत पर एक युवक ने पकड़ लिया है। पिता परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें देख आरोपी भाग निकला। बेटी जमीन पर बैठी थी और उसके सिर पर चोट लगी थी। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि बकरी चराते वक्त प्रधान के भतीजे के बेटे ने उसे अकेला देखकर पकड़ लिया था। वह उससे छेड़छाड़ करने लगा और दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। उसने विरोध जताया तो उसका सिर भी कई बार दीवार में मारा। परिजन वहीं से किशोरी को लेकर शिकायत करने कैंट थाने पहुंचे। बताया कि वह पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी और भगा दिया। इसके बाद वह बेटी को लेकर इलाज के लिए सीधा जिला अस्पताल ले गए। इसके बाद से लगातार प्रधान व दबंग परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed