फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Practical and oral examinations are now fully automated

Bareilly News: प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं अब पूरी तरह स्वचालित

Sat, 14 Jun 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Practical and oral examinations are now fully automated
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत होने वाली प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों के आवंटन में एक बड़ा बदलाव किया है। यह प्रक्रिया अब पूरी तरह से स्वचालित होगी, इसमें मानवीय हस्तक्षेप शून्य रहेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने इस संबंध में सभी संबद्ध महाविद्यालयों और उनके शिक्षकों को सूचित कर दिया है। कॉलेजों या परीक्षकों को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने एक ईमेल आईडी practical.help@mjpru.ac.in और एक व्हाट्सएप नंबर 8979806606 जारी किया है। महाविद्यालय या व्यक्तिगत परीक्षक इन माध्यमों से अपनी असुविधाओं को लिखित रूप में भेज सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि ऐसे महाविद्यालयों की विशेष सूची तैयार की जा रही है, जो आवंटित शिक्षकों से संपर्क नहीं करते हैं। शिक्षकों की भी सूची बनाई जा रही है, जो विश्वविद्यालय के दिए गए प्रायोगिक परीक्षा संबंधी कार्य को नहीं करते हैं। परीक्षा संबंधी आवश्यक कार्यों में सहयोग न करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed