फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prabhat Guptas brother Rajiv Gupta pleaded with Prime Minister Narendra Modi for justice

Prabhat Gupta Murder Case: भाई राजीव गुप्ता ने न्याय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई गुहार, लिखा पत्र

Fri, 09 Sep 2022 03:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 09 Sep 2022 03:16 PM IST
सार

प्रभात गुप्ता के छोटे भाई राजीव गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने पत्र में पीएम से मिलने का समय मांगा है। वहीं, अजय कुमार मिश्र टेनी को नामजद आरोपी बताया है। टेनी पर न्याय को बाधित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Prabhat Guptas brother Rajiv Gupta pleaded with Prime Minister Narendra Modi for justice
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

 तिकुनिया में हुए प्रभात गुप्ता हत्याकांड के मामले में हाईकोर्ट को निर्णय सुनाना है, लेकिन हत्याकांड के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा सुनवाई में देरी कराई जा रही है। यह आरोप मृतक प्रभात के भाई राजीव गुप्ता ने लगाया है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर मिलने के लिए समय मांगा है। 

विज्ञापन


प्रभात हत्याकांड मामले की पैरवी कर रहे उनके छोटे भाई राजीव ने प्रधानमंत्री व आरएसएस प्रमुख को लिखे पत्र में कहा है कि संज्ञान दिलाना है कि लखीमपुर खीरी जनपद में 22 साल पहले तिकुनिया में प्रभात गुप्ता की हत्या की गई थी। उस समय हम लोग छोटे-छोटे थे। मुकदमा लिखाने वाले पिता संतोष गुप्ता को कैंसर होने के कारण 2005 में स्वर्गवास हो गया। मुकदमे में अजय मिश्र टेनी नामजद आरोपी हैं और गृह राज्यमंत्री भी हैं। वह मुकदमे में न्याय बाधित कर रहे हैं, जबकि साक्ष्य उनके विरुद्ध हैं। अत: आपसे मिलना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


आठ जुलाई 2000 को प्रभात गुप्ता की तिकुनिया में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप अजय मिश्र टेनी समेत चार लोगों पर था। मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रही है, जिसमें टेनी समेत सभी हत्यारोपी जमानत पर हैं। अगली सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 27 सितंबर 2022 की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed