{"_id":"6ab827424579f7bf7a0dccbf","slug":"power-supply-hit-by-rain-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-103203-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजली आपूर्ति को लगा बारिश का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजली आपूर्ति को लगा बारिश का झटका
Sun, 27 Sep 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दो दिन से लगातार बारिश के कारण बिजली आपूर्ति को भी झटका लग गया है। तारों पर जगह-जगह टहनियां गिर गई हैं। विद्युत निगम के कर्मचारी फॉल्ट तलाशने में जुटे हैं।
सिरौली के कश्यप मोहल्ले में शुक्रवार रात जाने वाली एलटी लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे कस्बे की लगभग 10 हजार की आबादी को पेयजल के संकट से जूझना पड़ा। एसडीओ अभिषेक कपासिया ने बताया कि स्टाफ को भेजकर आपूर्ति जल्द बहाल कराई जाएगी।नवाबगंज में लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी।
मीरगंज तहसील क्षेत्र के जाफरपुर बिजलीघर से जुड़े 100 से अधिक गांवों में 24 घंटे से बत्ती गुल है। लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। एसडीओ विशाल कंसल ने बताया कि दुनका सिंचाई विभाग की कोठी के पास 33 केवी की लाइन पर शीशम का पेड़ गिरने से तार टूट गए। पेड़ काटने की अनुमति ले ली गई है। आपूर्ति को जल्द बहाल करा दिया जाएगा। मीरगंज बिजलीघर से जुड़े 250 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से बाधित है। वहीं, शाही बिजलीघर से जुड़े आठ फीडरों की आपूर्ति बाधित होने से 100 से अधिक गांवों में 24 घंटे से बत्ती गुल है। एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारियों को भेजकर फॉल्ट ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सूदनपुर, पिपरिया और बिशारतगंज फीडर से जुड़े गांवों में 24 घंटे से बिजली नहीं आई है। अलीगंज उपकेंद्र में फॉल्ट सही हो सके हैं। एक्सईएन दुर्गेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य कराकर आपूर्ति जल्द बहाल कराई जाएगी। फतेहगंज पूर्वी उपकेंद्र पर अंधरपुरा फीडर से आपूर्ति बाधित है। पढ़ेरा उपकेंद्र पर भी यही हाल है। बारिश के कारण तारों पर जगह-जगह टहनियां गिर गई हैं। एसडीओ फरीदपुर संजीव गुप्ता ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर गिरे पेड़ों को हटाया जा रहा है। आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी। वहीं, अंटुआ विद्युत उपकेंद्र परिसर और उसके चारों ओर पानी भरने से विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे 35 गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
शीशगढ़ में 33 केवी की लाइन पर शीशम का पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे कस्बा समेत 56 गांवों की बत्ती गुल रही। एसडीओ विशाल कंसल ने बताया कि छह घंटे की मशक्कत से पेड़ को काटकर हटाया गया है। आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। गुलड़िया में भी यही हाल है। विद्युत उपकेंद्र पुन्नापुर से संचालित गौरी शंकर फीडर से पोषित 90-100 गांवों में आपूर्ति ठप रही।