फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power supply disrupted due to trees falling on poles and lines in the storm.

Bareilly News: आंधी में खंभे और लाइनों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप

Thu, 14 May 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 14 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to trees falling on poles and lines in the storm.
आंवला। बुधवार सुबह 11:00 बजे आई तेज आंधी में खंभे टूटने और लाइनों पर पेड़ गिरने से तहसील के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत कर्मी पेट्रोलिंग करके फॉल्ट तलाशने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंवला के एसडीओ कामेश कुमार ने बताया कि आंवला उपखंड में पेट्रोलिंग की जा रही है। कई खंभे टूटने के कारण आपूर्ति बहाल करने में देर हो रही है। मनौना, बिसौली, वजीरगंज, रामनगर सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिर गए। दरावनगर गांव में दीवार गिरने से उसके नीचे दबी भैंस और गाय मर गईं। गुलड़िया में मंगलवार को पुन्नापुर फीडर की लाइन पर पेड़ गिरे, जिनको बुधवार तक नहीं हटाया गया है। अलीगंज में अखा गांव में बिजली के खंभे टूटने से अलीगंज फीडर के गांव गैनी, सूदनपुर, धनेती खरगपुर, हैबतपुर आदि गांवों में आपूर्ति ठप है। बिशारतगंज में भी आपूर्ति ठप होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। अलीगंज विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ रमेश कुमार ने बताया कि अलीगंज, अंटुआ और भमोरा उपकेंद्र क्षेत्र में डेढ़ सौ से अधिक खंभे टूट गए हैं। लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उसकी मरम्मत कराई जा रही है। भमोरा में जेई विजय कुमार ने बताया कि बल्लिया, सिरोही और देवचरा फीडरों से आपूर्ति ठप है। इससे 200 गांवों में अंधेरा पसरा है।
विज्ञापन

फरीदपुर। पढ़ेरा फीडर, फतेहगंज पूर्वी कस्बा व देहात, कुआंडांडा व भुता समेत सभी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप है। अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन पर उचसिया मोड़, टिसुआ, निकसुआ गांव के पास पेड़ गिर गए हैं। अवर अभियंता सूरज कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ हटवाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जगह-जगह पेड़ गिरने से लोग घायल, यातायात बाधित

फरीदपुर/भमोरा/बिशारतगंज। नगर में आंधी से स्टेशन रोड पर लगा लोहे का गेट द्वार गिर गया। गनीमत रही जनहानि नहीं हुई। बिजली गिरने से पढ़ेरा रोड स्थित आकाश गुप्ता के मकान का छज्जा गिर गया। बिशारतगंज में रम्पुरा-अलीगंज मार्ग, बिशारतगंज-चाड़पुर मार्ग राजूपुर-अखा मार्ग सहित कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। जूनियर हाईस्कूल के पेड़ गिर गए। गनीमत रही बच्चे वहां नहीं थे। एक दुकान का एसी आउटडोर छत से गिर गया। बरातघर का जयमाल स्टेज ढह गया। भिंडौरा अड्डा रोड पर ई-रिक्शा पर पेड़ गिर गया। उसमें सवार चंदौसी के गुमथल निवासी विपिन गुप्ता घायल हो गए। वह बल्लिया में शादी में शामिल होने जा रहे थे। भमोरा में सरदार नगर निवासी रामेश्वर यादव ने बताया कि उनके घर के बाहर भैंस का बछड़ा बंधा था। उसपर पेड़ गिरने के कारण वह मर गया। वहीं, नौगवां ठाकुरान के अशोक साहू ने बताया कि बगीचे में भैंस पर पेड़ गिरने से वह मर गई। थाना क्षेत्र के दो निजी विद्यालयों में पेड़ गिरने से स्कूलों की दो-दो बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। आंधी में बिजली के खंभे भी टूट गए। इससे विद्युत आपूर्ति ठप रही।

मंगलवार से विद्युत आपूर्ति ठप
शाही। क्षेत्र में मंगलवार को आई तेज आंधी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शाही क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति अबतक बहाल नहीं हुई है। आंधी में पेड़ और खंभे टूटने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। चार्ज न होने के कारण मोबाइल फोन तक बंद हो चुके हैं। कुड़का नगरिया फीडर की जर्जर लाइन पर पेड़-टहनियां गिरने से फॉल्ट हो गए हैं। मरम्मत करके कुछ लाइनों की आपूर्ति रात में ही बहाल हो गई। जेई रामदेव वर्मा ने बताया कि टीम फील्ड में काम कर रही है। आपूर्ति जल्द बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed