फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power supply crisis continues, women surround power station

Bareilly News: बिजली आपूर्ति संकट बरकरार, महिलाओं ने बिजलीघर का किया घेराव

Fri, 19 Jul 2024 06:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Power supply crisis continues, women surround power station
सिरौली। बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करती महिलाएं
सिरौली। लगातार बिजली आपूर्ति संकट से जूझ रही महिलाओं के सब्र का बांध बृहस्पतिवार को टूट गया। उन्होंने तपती धूप एवं उमसभरी भीषण गर्मी में बिजली घर पहुंचकर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्से को इजहार किया। आक्रोशित महिलाओं को देखकर बिजली घर का स्टाफ कहीं चले गए, तब नाराज महिलाएं बिजलीघर पर ही धरने पर बैठ गई। सूचना पर एसडीओ विशाल वर्मा ने पहुंचकर तीन दिनों में समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन देकर दो घंटे बाद महिलाओं का धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गढ़ी कश्यप मोहल्ले में स्थित 250 केवीए के सब स्टेशन की सारी बंच केबलें जर्जर हालत में हैं। अनगिनत शिकायतों के उपरांत अधिकारी उपभोक्ताओं की इस शिकायत को नजरअंदाज करते रहे हैं। महिलाओं का आरोप था कि गत छह माह से लगातार केबलें जल जाती हैं। इन मेन लाइनों तक को सही कराने के लिए उपभोक्ता आपसी चंदा कर हजारों की रकम निगम के कर्मियों को दे चुके हैं, फिर भी कर्मी सही करने के नाम पर खानापूर्ति करते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि दो दिन पूर्व पैसे देकर लाइन सही कराई, तब निगम के कर्मी दोनों गर्म फेस जोड़ गए। जैसे ही रात में बिजली आई, तब 250 के स्थान पर 500 वोल्टेज आए। इससे हजारों के घरेलू उपकरण जलकर राख हो गए। इसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान बिजलीकर्मियों को फोन किया, मगर किसी ने फोन तक नहीं उठाया। इसके बाद महिलाओं ने बिजलीघर का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रामबेटी भारद्वाज, सुनीता शर्मा, अनुपमा भारद्वाज, ऊषा शर्मा, गीता, मीरा, कांति देवी, अनीता, प्रवेश, शौकीन, तारावती, बब्ली सक्सेना आदि रहीं। संवाद

आपूर्ति संबंधी, जो दिक्कतें हैं, उसे तीन से चार दिन में दुरुस्त करा देंगे। खराब बंच केबलें भी बदलवा देंगे।
- विशाल वर्मा, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed