फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power restored in Ramganganagar on the fourth day in Bareilly

Bareilly News: रामगंगानगर में चौथे दिन बहाल हो सकी बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी तरस गए थे लोग

Sat, 13 Jun 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 11:40 PM IST
सार

बरेली में बुधवार रात आई आंधी ने ऐसी तबाही मचाई, जिससे रामगंगानगर के लोग चार दिन तक बिजली-पानी के संकट से जूझे। शनिवार शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।  

विज्ञापन
Power restored in Ramganganagar on the fourth day in Bareilly
फॉल्ट ठीक करते विद्युत कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में बुधवार को आई आंधी के चार दिन बाद शनिवार को रामगंगानगर की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। पवन विहार के लोगों ने भी 50 घंटे तक कटौती झेली। भरतौल में साढ़े 53 घंटे बाद आपूर्ति चालू हो सकी। इस दौरान लोग जहां भीषण गर्मी की वजह से परेशान रहे, वहीं उनको जल संकट से भी जूझना पड़ा। इधर, विद्युत निगम के अफसर पहले ही दिन से आपूर्ति सुचारु करने का दावा कर अपनी पीठ खुद ही थपथपाते रहे।  

विज्ञापन


रामगंगानगर उपकेंद्र के रामगंगानगर फीडर में बुधवार रात को हुआ फॉल्ट शनिवार को पेड़ काटकर दुरुस्त किया गया तो शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान यहां की 25 हजार आबादी प्रभावित रही। लोगों का मोबाइल फोन तक बंद हो गए था। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार रात को उपकेंद्र पर आए मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश को घेर लिया था। बिजली न आने से लोगों को किराये पर जनरेटर चलाना पड़ा था। 
विज्ञापन


पवन विहार में भी रही समस्या 
महानगर उपकेंद्र के महानगर फीडर से पोषित इलाकों में भी समस्या रही। यहां भी करीब 25 हजार आबादी भीषण गर्मी व पानी की समस्या से जूझती रही। यहां पर भी शनिवार सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी। पवन विहार उपकेंद्र के पवन विहार फीडर में भी आंधी वाले दिन से लाइट चली गई थी जो शुक्रवार रात 12 बजे चालू हो सकी। इससे यहां भी 25 हजार आबादी परेशान रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज व लोहिया विहार क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पांच बजे लाइट तो आ गई, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या बरकरार है। इस समस्या से यहां की करीब 50 हजार आबादी जूझ रही है। हरूनगला की सनराइज कॉलोनी में उपभोक्ता बिजली संकट से जूझते नजर आए। शनिवार दोपहर दो से चार बजे तक बत्ती गुल रही। 

तीन दिन बाद भी नहीं हटवाया पेड़ व खंभा
किला क्षेत्र के मिर्चिया टोला में बुधवार को गिरा पीपल का पेड़ अब तक हटाया नहीं गया। इसके कारण रास्ता बंद है। एक संकरे मार्ग से लोग आ-जा रहे हैं। तार भी लटक रहा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

गेट पर गिरा पेड़ व खंभा, तीन घंटे घर में कैद रहे समाज कल्याण अधिकारी
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर पांडेय के गोल्डन ग्रीन पार्क स्थित घर के गेट पर सुबह पेड़ गिरने से खंभा व तार क्षतिग्रस्त हो गया। चपेट में आकर चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। तीन घंटे तक पूरा परिवार घर में कैद रहा। बाद में विद्युत निगम को सूचना देकर राहत व बचाव कार्य किया गया।

मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जिलेभर में 20 से अधिक अतिरिक्त टीमें लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। रामगंगानगर की समस्या को भी ठीक करा दिया गया है। क्षति का दोबारा आकलन कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed