{"_id":"60f5cb1a8ebc3e83423318e9","slug":"power-network-faltered-due-to-incessant-rain-bareilly-news-bly453595344","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से लड़खड़ाया बिजली नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से लड़खड़ाया बिजली नेटवर्क
विज्ञापन
कांधरपुर में बदला जा रहा ट्रांसफार्मर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बारिश से दर्जनों जगह हुए फाल्ट, बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
लाल फाटक इलाके में नया ट्रांसफार्मर लगने के चलते दिनभर रहा बिजल संकट
बरेली। लगातार हो रही बारिश से बिजली नेटवर्क बेपटरी हो गया है। सोमवार को भी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में कुतुबखाना, किला, लालफाटक समेत कई इलाकों में दिन में कई घंटे बिजली गुल रही। इससे लोग परेशान रहे।
बिजली का सबसे अधिक संकट लाल फाटक इलाके में रहा। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के चलते सुबह आठ बजे के करीब इलाके की बिजली काट दी गई। ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य रात आठ बजे के बाद पूरा हो पाया। इस दौरान सिर्फ आईटीबीपी, दूरदर्शन के आसपास के इलाकों में ही कुछ समय के अंतराल पर 15-20 मिनट के लिए बिजली दी गई। कांधरपुर, पालपुर कमालपुर आदि गांवों और लाल फाटक के आसपास बसी कॉलोनियों में सप्लाई दिनभर चालू नहीं हुई। पूर्व सूचना होने की वजह से ज्यादातर लोगों ने पानी समेत अन्य इंतजाम पहले ही कर लिए थे। बारिश की वजह से नया ट्रांसफार्मर ऊपर चढ़ाने में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
उधर, लोकल फाल्ट के चलते शहर के अन्य कई मोहल्लों में बिजली सप्लाई बाधित रही। महानगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में फॉल्ट के चलते तीन फीडरों से जुड़े इलाकों में दो घंटे से अधिक समय के लिए बिजली गुल रही। कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े पुराने शहर के मोहल्लों में भी बिजली संकट बना रहा। दोपहर एक बजे के बाद बारिश शुरू होते ही इन इलाकों में बिजली गुल हो गई। बारिश थमने के बाद जब सप्लाई चालू करने का प्रयास किया गया तो इंसुलेटर में पानी भरने से फाल्ट होने लगे। मरम्मत के बाद सप्लाई चालू करने में कई घंटे का समय लगा। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया फाल्ट की सूचना पर तत्काल मौके पर टीमें भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल फाटक इलाके में नया ट्रांसफार्मर लगने के चलते दिनभर रहा बिजल संकट बरेली। लगातार हो रही बारिश से बिजली नेटवर्क बेपटरी हो गया है। सोमवार को भी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में कुतुबखाना, किला, लालफाटक समेत कई इलाकों में दिन में कई घंटे बिजली गुल रही। इससे लोग परेशान रहे।