Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power lines in the Circuit House and Qutubkhana areas will be placed underground.

Bareilly News: सर्किट हाउस और कुतुबखाना क्षेत्र में भूमिगत होंगी बिजली की लाइनें

Tue, 17 Nov 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Power lines in the Circuit House and Qutubkhana areas will be placed underground.
बरेली। सर्किट हाउस और कुतुबखाना क्षेत्र में बिजली की लाइनों को भूमिगत करने का काम मंगलवार से शुरू होगा। इसके लिए विद्युत निगम ने दो हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग (एचडीडी) मशीनें मंगाईं हैं। इससे काम तेजी से पूरा करने और खोदाई से होने वाली दिक्कतों को कम करने में मदद मिलेगी। काम पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली के तारों के मकड़जाल और बार-बार होने वाले फॉल्ट से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों के अनुसार, अब तक इन इलाकों में बिजली की लाइनें खंभों के सहारे गुजर रही हैं। पेड़ों की डालियों, निर्माण कार्य और मौसम खराब होने पर फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित होती है। विद्युत निगम ने फिलहाल सर्किट हाउस और कुतुबखाना क्षेत्र को इस कार्य के लिए चुना है। इन क्षेत्रों में बिजली की मांग अधिक रहने के कारण निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने की चुनौती बनी रहती है।
विज्ञापन

ऐसे कार्य करती है एचडीडी मशीन
अधिकारियों ने बताया कि एचडीडी मशीन की मदद से जमीन के अंदर क्षैतिज दिशा में नियंत्रित ड्रिलिंग की जाती है। इसके बाद तैयार किए गए रास्ते से बिजली के केबल को गुजारा जाता है। इस तकनीक की खासियत यह है कि पूरी सड़क की खोदाई करने की जरूरत नहीं पड़ती। केवल निर्धारित स्थानों पर छोटे गड्ढे बनाकर मशीन के जरिये जमीन के नीचे पाइप या केबल डालने का रास्ता तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
शहर के दो अधिक लोड वाले उपकेंद्रों पर भूमिगत लाइन डालने के लिए आधुनिक मशीनें मंगाईं हैं। इससेे केबल डालते समय सड़क को नाम मात्र का नुकसान होता है। कार्य भी गुणवत्ता परक होता है। अन्य इलाकों में भी बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जल्द कार्य कराए जाएंगे। - ललित कुृमार, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed