फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power line broken in Gangapur, power failure due to fault

Bareilly News: गंगापुर में बिजली लाइन टूटी, सुभाषनगर में फॉल्ट से बिजली गुल

Tue, 25 Jun 2024 07:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Power line broken in Gangapur, power failure due to fault
बरेली। मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट के बाद बिजली की मांग में कमी आई है। इसके बाद भी कुछ इलाकों में लोकल फॉल्ट की समस्या दूर नहीं हो रही।सोमवार सुबह शाहदाना उपकेंद्र के गंगापुर में बिजली लाइन टूटकर गिरने से गोवंशीय पशु की मौत हो गई। इससे गंगापुर, मिश्रीपुर, नागपंचमी मैदान के अलावा आसपास के दो हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को तीन घंटे कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सोमवार को भी लोकल फॉल्ट की समस्या बनी रही। बीडीए-वन और बीडीए-2 कॉलोनियों में ट्रिपिंग होती रही। बदायूं रोड, पटेल विहार, करगैना में भी लोकल फॉल्ट की वजह से कटौती की गई।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र के गढ़ी चौकी, मलूकपुर, कुंवरपुर में भी ट्रिपिंग की समस्या रही। राजेंद्रनगर और ब्रजलोक कॉलोनी के कुछ हिस्सों में ट्रिपिंग के साथ लो वोल्टेज की समस्या रही। कटरा चांद खां, बालजती, मौर्य मंदिर इलाकों के उपभोक्ताओं ने भी ट्रिपिंग का सामना किया। मढ़ीनाथ उपकेंद्र से भी दोपहर में करीब एक घंटे कटौती की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed