Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power cut for 13 hours in Subhashnagar, Sarai Talfi, people drenched

Bareilly News: सुभाषनगर, सराय तल्फी में 13 घंटे तक बिजली कटौती, तरबतर हुए लोग

Wed, 29 May 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Power cut for 13 hours in Subhashnagar, Sarai Talfi, people drenched
बरेली। सुभाषनगर उपकेंद्र के कई इलाकों में मंगलवार को उपभोक्ताओं को 13 घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ी। बदायूं रोड पर भूमिगत केबल में फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। फॉल्ट तलाशने और केबल बदलने में पूरा दिन लग गया। सुभाषनगर से सटे सराय तल्फी उपकेंद्र के इलाकों में भी यही हाल रहा। यहां सोमवार को भी मरम्मत के नाम पर पांच घंटे की कटौती की गई थी। इससे 50 हजार लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने, भूमिगत लाइन में फॉल्ट होने, 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन और 11 केवी की लाइनों के टूटने के कारण बीते 15 दिनों से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। हाल ही में सुभाषनगर के लोगों ने बदायूं रोड पर जाम भी लगाया था। इसके बाद भी मंगलवार को अनुपम नगर, रामचंद्र पुरम, नेकपुर, आनंद विहार, विवेक विहार, तिरुपतिधाम कॉलोनी में 13 घंटे तक कटौती की गई।
विज्ञापन

इन इलाकों में मंगलवार सुबह चार बजे बिजली गुल हुई तो शाम पांच बजे के बाद भी आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सकी। सिंधुनगर में ट्रांसफार्मर का केबल जलने के कारण दाे घंटे कटौती की गई। प्रेमनगर में बंच केबल जलने के कारण तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इधर, सराय तल्फी उपकेंद्र से करगैना, करेली, महेशपुरा, ठाकुरान, ऊंचा गांव आदि स्थानों पर छह घंटे तक कटौती की गई। लगातार कटौती से लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरुनगला उपकेंद्र से जुड़े पवन विहार में छह ट्रांसफार्मरों का लोड घटाने-बढ़ाए जाने के कारण ट्रिपिंग होती रही। सोमवार रात भी यहां उपभोक्ता ट्रिपिंग से जूझते रहे। बालीपुर में केबल टूटने के कारण बालीपुर और रामगंगानगर के उपभोक्ताओं को कटौती झेलनी पड़ी। बड़ा बाजार, साहूकारा, बमनपुरी, कन्हैया टोला के उपभोक्ताओं ने भी ट्रिपिंग का सामना किया। सिविल लाइंस क्षेत्र में स्टेट बैंक कॉलोनी, कचहरी रोड, चौपुला इलाकों में भी ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या रही। धर्मकांटा के पास बंच केबल जलने से शटडाउन लिया गया।


बिजली की खपत बढ़ने के कारण सुभाषनगर, हरुनगला, किला, कुतुबखाना, सिविल लाइंस, शाहदाना, सनसिटी, डेलापीर समेत कई उपकेंद्र ओवरलोड हो रहे हैं। ओवरलोडिंग से 33 और 11 केवी की लाइनें भी ब्रेक डाउन हो रही हैं। कई बार उपकेंद्रों से आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। लोकल फॉल्ट, बंच केबल जलने, ट्रांसफार्मर फुंकने और जंपर उड़ने की समस्याएं भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed