फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power cut due to local fault, consumers are boiling in heat

Bareilly News: लोकल फॉल्ट से बिजली गुल, गर्मी में उबले उपभोक्ता

Wed, 30 Apr 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Power cut due to local fault, consumers are boiling in heat
बरेली। अलखनाथ फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ा। भीषण गर्मी में परेशान होते उपभोक्ताओं ने जब उपकेंद्र पर संपर्क करना चाहा तो पता चला कि इस मोबाइल नंबर पर इनकमिंग की सुविधा ही बंद है। जेई न अन्य अधिकारियों ने भी कॉल रिसीव नहीं की तो कई उपभोक्ता उपकेंद्र पर भी गए, मगर समाधान नहीं हो पाया। शाम पांच बजे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

अलखनाथ मंदिर के पास रहने वाले डॉ. सुलभ ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे अलखनाथ मंदिर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। काफी देर बाद जब बिजली चालू नहीं हुई तो उपकेंद्र व अभियंताओं के मोबाइल नंबर पर कॉल करके संपर्क करना चाहा मगर कामयाबी नहीं मिली। किला उपकेंद्र पहुंचे तो यहां भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

फॉल्ट के चलते नीलकंठ कॉलोनी, अलखनाथ रोड, केला बाग, गढ़ी चौकी, पंजाबपुरा में बिजली संकट रहा। वहीं, एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने फॉल्ट के संबंध में किसी तरह की जानकारी होने से इन्कार किया। कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। इससे पहले सोमवार रात को भी शाहदाना, जगतपुर और हरूनगला उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
करगैना पुलिस चौकी के पास टूटा बंच केबल
बरेली। करगैना पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह बंच केबल टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित हुआ। करीब दो घंटे बाद लाइन को सही करके आपूर्ति बहाल कराई गई। संवाद

आज भी उपभोक्ताओं को झेलनी होगी कटौती
बरेली। 33/11 केवी किला उपकेंद्र में मरम्मत कार्यों के चलते आज पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित होगी। उपकेंद्र के एक से लेकर नौ नंबर फीडर पर आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम की ओर से इस अवधि के लिए आवश्यक इंतजाम करने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed