{"_id":"6af4b6de65fc64e201056544","slug":"power-crisis-hits-ct-scan-unit-again-patients-return-without-undergoing-scans-bareilly-news-c-4-bly1015-1005749-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीटी स्कैन यूनिट में फिर बिजली संकट, जांच के बिना लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीटी स्कैन यूनिट में फिर बिजली संकट, जांच के बिना लौटे मरीज
विज्ञापन
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल के सीटी स्कैन यूनिट में बिजली संकट थम नहीं रहा। वैकल्पिक व्यवस्था न होने से दूर-दराज से आए मरीजों को जांच कराए बिना ही लौटना पड़ रहा है। बुधवार को फिर बिजली गुल रही। जांच के लिए आए आठ मरीज इंतजार के बाद लौट गए। पिछले माह भी बिजली संबंधी कार्य के लिए शटडाउन होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी थी। यही स्थिति कमोबेश प्रतिमाह दो से तीन बार होती है। इससे स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही है।
दोपहर एक बजे नकटिया निवासी मरीज की परिजन हमीदन ने बताया कि वह सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंच गई थीं, लेकिन बिजली नहीं थी। स्टाफ ने बिजली आने पर ही जांच की बात कही। दोपहर 12 बजे के बाद भी लाइट नहीं आई तो आधे दिन की ओपीडी बताकर स्टाफ ने कल आने के लिए कहा। पुराना शहर के इकरार ने कहा कि सीटी स्कैन जांच के लिए आए मरीज की हालत पहले ही खराब होती है। लंबे समय तक इंतजार से उनकी हालत बिगड़ने की आशंका होती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर की।
फर्म को करनी है जनरेटर की व्यवस्था
प्रभारी सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक, सीटी स्कैन यूनिट का संचालन पीपीपी मॉडल पर हो रहा है। करार की शर्तों के अनुसार जनरेटर की व्यवस्था सेवा प्रदाता फर्म को ही करनी है। इसके लिए सीएमओ के जरिये लगातार फर्म संचालक को पत्र भेजा जा रहा है, पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित फर्म की अनदेखी और शिथिलता की शिकायत मुख्यालय स्तर से करने की बात कही है।