{"_id":"6ae268a987db20af34069ecd","slug":"poultry-fair-to-be-held-at-cari-farmers-to-be-introduced-to-new-technologies-bareilly-news-c-4-bly1015-997190-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएआरआई में सजेगा कुक्कुट मेला, नई तकनीकों से रूबरू होंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएआरआई में सजेगा कुक्कुट मेला, नई तकनीकों से रूबरू होंगे किसान
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में दो नवंबर को 48वें स्थापना दिवस पर विराट कुक्कुट मेला एवं कुक्कुट कृषक संगोष्ठी होगी। किसानों और पोल्ट्री कारोबारियों को आधुनिक तकनीक, उन्नत नस्ल, कम लागत में मुर्गी दाना बनाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मेले में अंडे से तैयार पेड़ा, रसमलाई और मीट बड़ियां जैसे उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
निदेशक डॉ. जगबीर सिंह त्यागी के मुताबिक, राजुवास, बीकानेर के कुलपति डॉ. सुमंत व्यास मुख्य अतिथि होंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली के सहायक महानिदेशक डॉ. एचके नरूला विशिष्ट अतिथि रहेंगे। बताया कि मेले में मुर्गी, बटेर, टर्की और गिनी फाउल की उन्नत प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कृषक संगोष्ठी में वैज्ञानिक पोल्ट्री पालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, पक्षियों में रोगों की रोकथाम, इलाज के बारे में बताया जाएगा।