फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Potholes on roads to be filled using American technology ahead of Kanwar Yatra.

Bareilly News: कांवड़ यात्रा से पहले अमेरिकी तकनीक से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे

Sun, 21 Jun 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Potholes on roads to be filled using American technology ahead of Kanwar Yatra.
बरेली। शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए नगर निगम अमेरिकी तकनीक का इस्तेमाल करेगा। अफसरों का दावा है कि इससे कम समय में ज्यादा टिकाऊ पैचवर्क किया जा सकेगा। इस आधुनिक प्रणाली को धरातल पर उतारने के लिए लखनऊ की कंपनी नगर निगम के साथ मिलकर काम कर रही है। हाल ही में नगर निगम के अधिकारियों और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में इसकी कार्ययोजना तैयार की गई है। पहले पांच सड़कों पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसका ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम इस तकनीक को मानसून और आगामी कांवड़ यात्रा से पहले अमल में लाने की तैयारी में है। अवर अभियंता वीर प्रताप सिंह पटेल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। राहगीरों की संख्या भी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्सों और गड्ढों की मरम्मत को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कांवड़ियों व आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।
विज्ञापन

कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों का दावा है कि अमेरिकी तकनीक आधारित इस प्रणाली से सड़क की सतह आपस में बेहद मजबूती से जुड़ती है। पानी भरने पर भी गड्ढे दोबारा उभरने की आशंका बेहद कम हो जाती है। इस तकनीक से बेहद कम समय में पैचवर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फिलहाल पांच व्यस्ततम सड़कों को चुना जा रहा है। इन सड़कों की सूची और काम शुरू होने की तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। यदि इन पांचों सड़कों पर सकारात्मक परिणाम मिले तो इस पायलट प्रोजेक्ट को विस्तार दिया जाएगा। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed