{"_id":"6704828a46981ccaee063176","slug":"potholes-on-only-18-roads-were-filled-60-percent-roads-are-still-in-bad-condition-bareilly-news-c-4-bly1015-497086-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिर्फ 18 सड़कों के गड्ढे भरवाए, 60 फीसदी सड़कें अब भी बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिर्फ 18 सड़कों के गड्ढे भरवाए, 60 फीसदी सड़कें अब भी बदहाल
विज्ञापन
बरेली। शहर की 60 फीसदी सड़कें अब भी बदहाल हैं। त्योहारी सीजन में लोग हिचकोले खा रहे हैं। नगर निगम अब तक सिर्फ 18 सड़कों को गड्ढामुक्त करवा सका है। साथ ही, 18 अन्य सड़कों के नवीनीकरण का दावा भी किया जा रहा है। सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए शासन की ओर से 10 अक्तूबर की तिथि निर्धारित है। अब इसमें सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। ऐसे में शहर की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराना नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है।
जसौली, मलूकपुर, सौदागारान, बिहारीपुर, मिनी बाइपास से रहपुरा चौधरी, नवादा शेखान, जोगी नवादा, सुभाषनगर, किला, सीबीगंज, जखीरा, गढ़ी, इंद्रा मार्केट, कुतुबखाना, श्यामगंज, अलखनाथ मंदिर की सड़कों पर अब भी गड्ढों की भरमार है। इसके साथ ही, शहर की कई मुख्य सड़कों और बाजारों में भी गड्ढे हैं।
नगर निगम जिन 18 सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का दावा कर रहा है, इनमें सिर्फ पांच सड़कें ऐसी हैं, जिनकी लंबाई एक किमी से ज्यादा है। बाकी 13 सड़कें एक किमी से भी कम लंबाई की हैं। इन सड़कों के गड्ढे भरवाकर जिम्मेदार अपनी पीठ खुद ही थपथपा रहे हैं, जबकि हकीकत में शहर की आधे से ज्यादा सड़कों पर अब भी शहरवासी हिचकोले खा रहे हैं। संवाद